instagram reels facebook viral नहीं होती हैं. जरा सोचिए, आपने घंटो मेहनत करके एक बढ़िया रील बनाई और वह फेसबुक पर recommend हुई तो उसके views एकदम से कम हो गए.
ऐसे में यह सवाल हर उस creator के मन में आता है जो अपनी video को करोड़ों लोगों तक पहुँचाना चाहता है. सबसे बुरा तो तब लगता है जब आपके competitors की simple सी reel भी फेसबुक पर लाखों views लाती हैं.
![Instagram Reels Facebook Viral क्यू नही होती [2026 Guide]](https://eduyukti.com/wp-content/uploads/2026/02/instagram-reels-not-viral-on-facebook-hindi.webp)
ऐसे में सवाल उठता है कि हमारा original content वहीं का वहीं क्यों थम जाता है. आज हम इसी problem का End करेंगे. मैं 2026 की वो advance strategy बताऊंगा जिससे instagram reels facebook पर viral हो सकती है.
Facebook Algorithm Vs Instagram Algorithm
अधिकतर creators यही गलती करते है की facebook और instagram को एक ही चश्मे से देखते है. यह दोनों प्लेटफार्म भले ही अब Meta के स्वामित्व में है. लेकिन ख़ास बात ये है कि इन दोनों का Algorithm पूरी तरह अलग हैं.
instagram की reel आपके followers और non-followers के आस-पास घूमती है. वहीँ facebook पर पूरा खेल sharing, comment और engagement पर टिका हुआ हैं.
facebook उन reels को बहुत ज्यादा बढ़ावा या reach देता है जो लोगों को comment करने या फिर अपनी timeline पर share करने के मजबूर करती हैं.
Facebook Recommendation Setting
instagram reel facebook पर viral न होने का कारण सेटिंग में भी छुपा हो सकता हैं. क्योंकि बहुत से लोग instagram पर reels upload करते समय Recommend on Facebook आप्शन ही नहीं देखते हैं.
क्योंकि कभी-कभी इससे भी समस्या होती हैं. यह बहुत से लोगों का ON ही नहीं होता हैं और अगर होता भी है तो उनका फेसबुक और instagram आपस में सही से link नहीं होते हैं.
इसके अलावा, अगर आपकी privacy setting पब्लिक नहीं हैं. तो ऐसे में facebook का algorithm चाहकर भी आपकी reel को नए लोगों तक नहीं पहुँचा पाएगा.
Facebook और Instagram Audience
facebook और instagram की audience एकदम अलग है. लोग यही पर मार खाते हैं. वह सोचते है कि हमारी instagram reels facebook पर भी viral हो जाएगी.
Read this article: New Blog Kaise Banaye | Full Guide Hindi
लेकिन facebook की जो audience हैं वह instagram से थोड़ी mature हैं. इसलिए फेसबुक पर जानकारी और emotional से भरपूर content अधिक चलता हैं.
instagram पर aesthetic वीडियो चल सकती हैं. लेकिन फेसबुक पर जब तक आपके वीडियो में कोई value या fun नहीं होगा, तब तक लोग उसे share नहीं करते हैं.
अगर आप सिर्फ trending songs पर content बना रहे है तो वह instagram पर तो viral हो सकता हैं. लेकिन उसी content का facebook पर viral होना बड़ा मुश्किल होता हैं.
Watermark और Reach
Meta की policy अब बहुत hard हो चुकी हैं. अगर हमारी reels में किसी और app जैसे youtube या फिर खुद instagram का लोगो भी हैं तो वह भी फेसबुक पर recommend नहीं होगी.
ऐसे में facebook पर ऐसी वॉटरमार्क वाली reel की performance कम हो सकती हैं. इसलिए हमेशा high quality और original content डाले जो reach बढ़ाने का काम करता हैं.
हमेशा clean और high quality रील ही अपलोड करें. facebook का सिस्टम ऐसे content को High Quality Content की category में रखता हैं.
Comparison: Instagram Vs Facebook Reels
| Features | Instagram Reels | Facebook Reels |
| Promary Audience | 18-35 Years (Youth) | 25-55 Years (Family/Mature) |
| Viral factor | Trending Audio & Visuals | Sharing & Groups |
| Content Type | Lifestyle, Fashion & Tech | Comedy, Inspiration & Desi Life |
| Growth Factor | Hashtags & Explore Page | Suggestions & Share Button |
Right Use of Captions and Hook
facebook पर लोग वीडियो देखने से पहले अक्सर उसका captions पढ़ते हैं. इसलिए reels का कैप्शन ऐसा हो जो curiosity पैदा करने की power रखता हो.
Video के शुरू के 3 seconds में कुछ ऐसा बोले या फिर दिखाएं जो user को बांधकर रखने की क्षमता रखता हो. इसी को हम Hook कहते हैं.
Read this article: Blogging vs YouTube – Best Platform for Earning
अगर रील में हुक ही कमजोर होगा तो, फेसबुक का average watch time गिर जाएगा. ऐसा होने से algorithm आगे आने वाली reels को push करना बंद कर देगा.
Facebook groups का Secret Benefit
facebook पर viral होने का सबसे shortcut तरीका हैं, अपनी reels को relevants groups में share करना.
लेकिन ध्यान रहें, कभी भी spamming ना करें. केवल उन्ही groups में शेयर करें जिनकी थीम उसी field की हो. जैसे कुकिंग की विडियो है तो उसी से सम्बंधित ग्रुप में डाले जो मेल खाते हो.
जब ग्रुप से जुड़ें लोग आपकी रील पर react करते हैं, तो facebook को लगता हैं कि content बहुत अच्छा हैं. वह उसे और नए लोगों को दिखाता हैं.
Master Tips for Viral Your Reels in 2026
मैं आपको कुछ शानदार tips दे रहा हूँ जो 2026 में आपके कंटेंट को viral करने की क्षमता रखता हैं:
Read this article: Google AdSense Approval 15 Genuine Tips Hindi
- Consistency: एक हफ्ते में कम से कम 5 reels upload करें ताकि algorithm आपके अकाउंट को active माने.
- Original Audio: अपना खुद का voice-over इस्तेमाल करें. क्योंकि original content को facebook हमेशा ज़्यादा promote करता है.
- Engagement: अपनी reel पर आने वाले comments का जवाब दें. इससे reel की activity बढ़ती है.
- Aspect Ratio: हमेशा 9:16 format का ही use करें. Frame के बाहर का content फेसबुक reject कर देता है.
New Creators क्या गलती करते हैं ?
- Wrong Posting Time: जब आपकी audience सो रही हो, तब पोस्ट करने से reel को शुरुआती Boost नहीं मिलता हैं.
- Instagram Link Share: फेसबुक पर Link Share करने के बजाय सीधे Reel को upload या recommend होने दें.
- Copyright Music: बिना License वाले music के इस्तेमाल से facebookआपकी reel को mute कर सकता है या reach कम कर सकता है.
Reel Viral न होने के Technical Glitches
कभी-कभी हमारे content में कोई कमी नहीं होती, बल्कि अकाउंट की Professional Dashboard की settings में गड़बड़ होती है.
ऐसे में हमें यह check करना चाहिए कि हमारे account पर किसी तरह का कोई copyright strike, policy violation या अन्य तरह का कोई उल्लंघन तो नहीं हैं.
ऐसी स्थिति में account की reach suspend या freeze हो सकती हैं. फेसबुक की सेटिंग में जाकर Media and Contacts को optimize करें. इसके अलावा reel हमेशा HD Quality में ही Publish करें.
Conclusion
अंत में, यही बात निकल कर सामने आती है कि instagram reels facebook पर viral क्यों नहीं होती हैं. तो इसकी मुख्य वजह algorithm और audience की पसंद है.
अगर हम सही hook, बिना watermark वाला क्लीन content और facebook audience की पसंद के हिसाब से reel बनाएंगे, तो success पक्की है.
हमेशा याद रखें, social media एक marathon है. हर reel के साथ कुछ new सीखें और अपनी strategy को regularly update करते रहें.
It’s Your Turn:
क्या आपकी कोई reel facebookपर viral हुई है ? या आपके व्यूज़ 100-200 पर ही अटक जाते हैं ? नीचे comment में अपना अनुभव ज़रूर share करें.
Read this article: Pinterest Traffic Secret: Master Plan of Free Organic Traffic
अगर यह जानकारी आपको practical और काम की लगी हो, तो इसे Share करें. Social Media और Technology की ऐसी ही धांसू जानकारी के लिए Edu Yukti से जुड़े रहें.
अगला कदम: क्या आप चाहते हैं कि मैं “फेसबुक रील्स से पैसे कमाने के 5 गुप्त तरीके” पर एक एक्सक्लूसिव आर्टिकल लिखूँ? कमेंट में बताएं!