Domain Name किसी भी ब्लॉग/वेबसाइट या फिर digital business की सबसे बड़ी पहचान होती हैं. एक गलत नाम को चुन लेने से आपकी brand value को शुरू में ही यह कमजोर कर देता हैं.
आज लोग सिर्फ इसलिए ही पीछे रह जाते है क्योंकि वह नाम सही से नहीं सोचते या फिर वह किसी जल्दबाजी में गलत नाम को चुन बैठते हैं.
किसी भी नाम को चुनने से पहले यह देखें की वह domain उपलब्ध है या नहीं. इसके अलावा यह भी शुरू में ही सोच लें कि आपको .com लेना है .in या फिर कोई और लेना हैं.

एक सही फैसला future की rebranding का खर्च और seo के नुकसान दोनों से बचाता है और वही अगर गलत निर्णय ले लिया तो यह दोनों नुकसान झेलने पड़ते हैं.
ऐसे में मैं Shivam Giri आज आपको पूरा blueprint दूंगा जिसकी मदद से आप सीखेंगे कि कैसे एक powerful, memorable और future-proof domain नाम चुनना चाहिए.
Domain क्या होता है
अगर हम Technical Language में कहें तो Domain नाम इंटरनेट पर उपलब्ध एक website या blog का पता होता हैं. जैसे हमारे घर का एक पता होता हैं वैसे ही यह भी एक ऑनलाइन पहचान होती हैं.
जब हमारे घर कोई मेहमान या कोई अनजान व्यक्ति आएं तो उसके पास यदि हमारा पता होगा तो वह जल्दी घर पहुँच सकता है लेकिन यदि पता ढूँढना पड़ा तो अधिक देर लग सकती हैं. बस कुछ इसी तरह से आपको एक डोमेन नाम को समझ सकते हैं.
Domain नाम होने से लोग हमारे ब्लॉग या वेबसाइट तक आसानी से पहुँच सकते हैं. यह हमारी डिजिटल पहचान होती हैं जिसे बहुत ही सोच-समझकर चुनना चाहिए.
DNS in Domain
जब हम अपने browser में कोई नाम type करते है, तो पीछे की तरफ एक system काम करता हैं. जिसमे DNS कहते हैं. इसे full form में Domain Name System (DNS) कहते हैं.
यह सिस्टम आसान से दिखने वाले नाम को IP Address में बदलता हैं. इससे कंप्यूटर उसे समझते हुए एकदम सही फाइल दिखाते हैं.
यह पूरी प्रक्रिया पलक झपकते ही होती हैं. इससे user को एक बेहतर experience मिलता हैं. इसी की वजह से वह सीधे हमारी सर्विस तक पहुँच पाता हैं.
डोमेन नाम चुनने का Blueprint
एक powerful और बेहतरीन नाम चुनना केवल पसंद पर निर्भर नहीं करता हैं, बल्कि इसके पीछे एक deep research की और एक strategy की आवश्यकता होती हैं.
नीचे मैं आपको कुछ steps बता रहा हूँ जिन्हें follow करके आप अपने लिए एक exclusive और professional नाम का selection कर सकते हैं. यह आपके लिए लम्बे समय तक काम करेगा और आपको इसे बदलना भी नहीं पड़ेगा.
1. Short और Memorable
हमें कोशिश करनी चाहिए की हमारा डोमेन नाम छोटा हो. क्योंकि यह जितना short होगा उतना ही याद रखने में आसान होगा. बड़े और लंबे नाम को लोग जल्दी ही भूल जाते हैं.
अधिक से अधिक 2 से 3 शब्दों का ही domain लेना चाहिए. क्योंकि ऐसे और इतने बड़े नाम लोग याद रख लेते है. लेकिन इससे बड़े नाम को वह याद नहीं रख पाते हैं.
2. Pronounciation का ध्यान रखें
यदि ऐसा नाम रखते है जो लोगों में भ्रम या confusion पैदा करता हैं तो लोग उसे आसानी से नहीं बोल पाएंगे और लिखते समय भी वह कुछ और टाइप कर देंगे. ऐसे में नाम को दूसरे लोगो को कैसे बोलकर बताएँगे.
उदाहरण के रूप में यदि आपका डोमेन नाम hellosent.com है और आप या कोई और किसी को बोलकर बताता हैं तो वह helloscent.com भी बोल सकता हैं, इसलिए ऐसे नाम लेने से बचें.
3. Keyword का सही Use
अगर हो सकें तो अपने domain name में अपने business या फिर उससे जुदा कोई भी एक keyword अवश्य use करें. इससे गूगल को और लोगों को भी relevant दिखेगा और एक connection भी established रहता हैं.
SEO और Bot के लिए यह चीज़ बहुत अच्छा काम करती है और उन्हें यह समझने में आसानी होती हैं कि वेबसाइट या ब्लॉग किस बारे में हैं. ऐसे में इस चीज़ का हमेशा ध्यान रखें.
4. Numbers और Hyphen (1 2 3 & -)
लोग जल्दीबाजी में ढूंढने से ज्यादा लेने की जल्दी में रहते है और जब उन्हें मनचाहा डोमेन नाम नहीं मिलता तो वह इसके आगे पीछे या बीच में Numbers जैसे: 1, 2, 3 आदि या फिर Hyphen (-) लगा देते हैं.
ऐसे सभी नाम डोमेन बहुत ही Unprofessional लगते हैं. यह spam की तरह लगते हैं और लोग इन्हें अक्सर type करते समय भूल जाते हैं. इससे ट्रैफिक पर भी बहुत ज्यादा असर पड़ता हैं.
Extension Selection (.com, .in, .org)
आज के समय में market में हर तरह के extensions उपलब्ध हैं. लेकिन सही का चुनाव करना हमारी success के लिए जरुरी हैं:
.com: The Global King
अगर आप पूरी दुनिया को Target करना चाहते हैं या एक Timeless Brand बनाना चाहते हैं, तो हमेशा .com के साथ ही जाएं.
यह सबसे Old और Trusted Extension है जिसे लोग बिना सोचे type करते हैं, और इसकी resale value भी सबसे high होती है.
Read this article: New Blogger Mistakes: शुरू में गलतियाँ करने से कैसे बचें (Full Guide)
.in: Indian Domain
अगर आपका Business या Blog सिर्फ India तक सीमित है, तो .in लेना एक बहुत ही smart और Authentic फैसला हो सकता है.
यह Local SEO में आपकी help करता है और indian users को यह भरोसा दिलाता है कि यह service उनके लिए ही बनाई गई है. amazon.in इसका सबसे बड़ा example हैं.
Domain और Hosting
अधिकतर लोग domain और hosting को लेकर बहुत confuse रहते हैं. इसलिए नीचे दी गयी टेबल से आपके सारे confusion दूर हो जाएंगे. चलिए देखते हैं:
| Features | Domain Name | Web Hosting |
| Work | वेबसाइट/ब्लॉग का पता | वेबसाइट का डाटा रखने का काम |
| Storage | कोई फाइल नहीं रखता | फोटो, वीडियो और फाइल्स स्टोर होती हैं |
| Example | www.example.com | ऑनलाइन सर्वर स्पेस |
| Need | ऑनलाइन पहचान | वेबसाइट को लाइव रखने के लिए आवश्यक |
Brand बनाने के लिए Tips
जब आप अपना नाम चुने तो उसको मात्र एक URL ही न समझें. इसे अपनी एक exclusive पहचान के रूप में देखें.
Social Media Availability
अपना domain name बुक करने से पहले यह भी देख लेना चाहिए कि क्या आपको उसी नाम से सोशल मीडिया में भी availability मिल रही हैं.
जैसे कि: Instagram, Facebook और YouTube पर handle खाली हैं या नहीं हैं. इससे आपका अधिक फायदा होता हैं.
सभी platforms पर एक ही नाम होने से branding मजबूत होती है और users ऐसे व्यक्ति या business पर अधिक भरोसा करते हैं.
Trademark Register
किसी भी समस्या या विवाद से बचने के लिए यह अवश्य check करने की जो नाम लिया है, क्या वो किसी ने पहले से register तो नहीं किया हैं.
Legal समस्या में पड़ने से आपकी मेहनत और नाम दोनों खतरे में पड़ सकती हैं. ऐसे में आपको यह सावधानी अवश्य ही रखनी चाहिए.
Domain खरीदते समय होने वाली 5 बड़ी गलतियां
- Early Decision लेना: किसी भी नाम को खरीदने से पहले सोच-समझकर ही फैसला करें. बिना सोचें-समझें कोई भी नाम ना ख़रीदे. अगर बाद में बदलना पड़ा तो यह महंगा और थकाने वाला होता हैं.
- Trends के पीछे भागना: ऐसे किसी भी नाम को न चुनें जो सिर्फ आज अच्छे लग रहे हैं, बल्कि ऐसा नाम सोचें जो अगले 20 सालों तक Effective रहे.
- Copyright Violation: किसी भी बड़े brand से मिलता-जुलता नाम रखने की कोशिश न करें. यह आपकी Reliability को खत्म कर देता है.
- Privacy Protection न लेना: अपनी Personal जानकारी छुपाने के लिए Domain Privacy (WhoisGuard) जरूर लें, वरना आपको Spam Calls आ सकती हैं.
- गलत Registrar चुनना: हमेशा trusted कंपनियों से ही Domain Name खरीदें ताकि Renewal के समय आपको कोई Problem न हो.
FAQ’s
1. क्या मैं बाद में अपना डोमेन नाम बदल सकता हूँ ?
हाँ, आप इसे बदल सकते हैं, लेकिन ऐसा करने से आपके पुराने SEO और ट्रैफिक पर Negative असर पड़ता है.
2. एक Domain की कीमत कितनी होती है ?
आमतौर पर एक .com डोमेन 800 से 1200 रुपये सालाना के बीच मिल जाता है, जो Extension पर निर्भर करता है.
3. क्या Free Domain लेना सही है ?
शुरुआत के लिए ठीक है, लेकिन Professional Business के लिए फ्री डोमेन कभी न लें क्योंकि उन पर आपका पूरा Control नहीं होता हैं.
4. क्या Domain की उम्र SEO के लिए मायने रखती है ?
हाँ, Old Domain को Search Engine थोड़ा ज्यादा Trust करते हैं, लेकिन नया Domain भी अच्छी मेहनत से Rank कर सकता है.
Conclusion
आपका Domain Name आपकी Digital Journey की पहली सीढ़ी है, और एक सही Selection आपके पूरे Business का Future बदल सकता है.
हमेशा याद रखें कि एक Authentic और Simple नाम ही लोगों के दिलों में जगह बनाता है और आपको एक सफल Business बनाने में मदद करता है.
Read this article: Blog Writing Full Guide for Beginners in Hindi
ऊपर बताए गए Blueprint को follow करें और आज ही अपने सपनों की website/blog के लिए एक बेहतरीन नाम Register करें.
क्या आपने अपने Blog या Business के लिए कोई नाम सोच रखा है ? कमेंट में जरूर बताएं. इस लेख को अपने उन दोस्तों के साथ शेयर करें जो अपना नया Online सफर शुरू करना चाहते हैं.