Varah Avatar की सम्पूर्ण कथा in Hindi

पौराणिक समय में हुए Varah Avatar की कथा हमें यही बताती है कि धरती को एक क्रूर असुर ने कैसे पाताल यानि रसातल में छिपा दिया था.

सोचिए कि हमारी पृथ्वी अचानक अंतरिक्ष या फिर गहरे समुद्र के किसी अँधेरे कोने में खो जाए तो फिर क्या होगा. शायद जीवन का अस्तित्व ही खत्म होने के कगार पर आ जाता हैं.

ऐसे संकट के समय में, जब देवता भी असहाय महसूस करने लगे, तब भगवान विष्णु ने एक ऐसा अवतार लिया जिसकी कल्पना शायद किसी ने नहीं की थी. उन्होंने एक वराह यानि सूअर का रूप धारण किया.

Varah Avatar की सम्पूर्ण कथा in Hindi

आज के इस लेख में हम Varah Avatar की उस दिव्य कथा को जानेंगे, जो हमें साहस, धैर्य और अपनी जड़ों की रक्षा करने का संदेश देती है.

कथा की शुरुआत – जय और विजय का श्राप

किसी भी कहानी की एक पिछली स्टोरी अवश्य होती है . ऐसे ही Varah Avatar की भी जड़ें जुडती हैं बैकुण्ठ के द्वारपालों जय और विजय के साथ जहाँ पर एक बार सनकादि ऋषि पहुंचे तो उन्हें जय और विजय ने अदंर जाने से रोक दिया था.

ऐसे में ऋषियों ने इसे अपना अपमान समझा और क्रोध में आकर उन्हें असुर योनि में जन्म लेने का श्राप दे डाला. जब उन्होंने क्षमा मांगी तो भगवान विष्णु ने उन्हें दो विकल्प दिए. पहला तो यह कि मेरे भक्त के रूप में सात जन्म लो या फिर मेरे शत्रु बनकर तीन जन्म लो और फिर वापस जय और विजय के रूप में लौटो.

ऐसे में जय और विजय संकट में फंस गए कि प्रभु के बिना हम कैसे रह सकते है और सात जन्मों का लंबा समय बिताने से अच्छा प्रभु का शत्रु बनकर तीन जन्म लेना सही है और उन्होंने शत्रु बनना चुना ताकि वे जल्दी वापस लौट सकें.

जन्म और वरदान

अपने पहले जन्म में वह दोनों हिरण्यकशिपु और हिरण्याक्ष के रूप में पैदा हुए. हिरण्याक्ष ने भारी तपस्या की और ब्रह्मा जी को प्रसन्न किया. उसने ब्रह्मा जी से वरदान मांगा कि संसार का कोई भी देवता, मनुष्य, असुर, गंधर्व, यक्ष या ज्ञात जीव उसे युद्ध में पराजित न कर सके और न ही मार सके.

उसने वरदान मांगते समय सभी शक्तिशाली पशुओं और जीवों के नाम लिए जिनसे उसे अपनी जान का खतरा हो सकता था, जैसे सिंह, व्याघ्र आदि. उसने ब्रह्मा जी से उन सभी से सुरक्षित होने का वरदान ले लिया. उसे अपनी शक्ति पर इतना घमंड हो गया कि उसने तीनों लोकों में हाहाकार मचा दिया.

Read this article: Samudra Manthan: कूर्म, मोहिनी अवतार और 14 रत्न

चूंकि वह लगभग सभी ज्ञात जीवों से सुरक्षित था, लेकिन वरदान मांगते समय वह वराह यानि जंगली सूअर का नाम लेना भूल गया था. इसी चूक के कारण भगवान विष्णु ने आधा पुरुष और आधा विशाल वराह रूप धारण किया था.

हिरण्याक्ष का आतंक और पृथ्वी का अपहरण

वरदान मिलने के बाद हिरण्याक्ष ने देवताओं को युद्ध के लिए ललकारा और इसके बाद वह वरुण देव यानि समुद्र के देवता तक को चुनौती दे डाली थी. जिससे घोर संकट बढ़ता जा रहा था और उसका आतंक चरम पर था.

वह अपनी क्रूरता के लिए प्रसिद्ध हो चला था. इसके बाद उसने धरती माता यानि पृथ्वी देवी को ही अपनी गदा से मारकर रसातल में छुपा दिया था. चूँकि पृथ्वी के बिना मानव जीवन संभव नहीं था. ऐसे में ब्रह्मा जी ने विष्णु जी का ध्यान किया था.

ब्रह्मा की नासिका से प्रकट हुए नन्हे वराह

जब ब्रह्मा जी चिंता में डूबे थे, तब उनके नाक के छिद्र से एक अंगूठे के आकार का नन्हा वराह प्रकट हुआ. लेकिन देखते ही देखते वह Varah Avatar विशालकाय हो गया, उसका शरीर पर्वतों जैसा ऊंचा और गर्जना बादलों जैसी भयानक थी.

भगवान का यह रूप भयानक होते हुए भी भक्तों के लिए अत्यंत कोमल था. उनके दांतों में गजब की शक्ति थी. उन्होंने अपनी सूंघने की शक्ति से पाताल में छिपी पृथ्वी का पता लगा लिया और गहरे समुद्र में छलांग लगा दी.

वराह और हिरण्याक्ष का भयंकर युद्ध

जब वराह देव पृथ्वी को अपने दांतों पर उठाकर समुद्र से बाहर ला रहे थे, तब हिरण्याक्ष ने उन्हें रोक लिया. उसने भगवान का उपहास किया और उन्हें पशु कहकर अपमानित करने की कोशिश की.

इसके बाद दोनों के बीच जल के भीतर ही भयानक युद्ध छिड गया. हिरण्याक्ष ने अपनी मायावी शक्तियों का प्रयोग किया लेकिन भगवन विष्णु के Varah Avatar के सामने उसकी एक नहीं चली.

Read this article: Narsingh Avatar की सम्पूर्ण कथा

इसके बाद युद्ध होते-होते अंत में भगवान ने अपने सुदर्शन चक्र से हिरण्याक्ष का वध कर दिया. उस असुर को मारने के बाद भगवन ने पृथ्वी को जल से बाहर निकाल कर स्थापित किया और उसे अपनी धुरी पर स्थिर किया.

वराह अवतार का आध्यात्मिक और वैज्ञानिक महत्व

कई लोग सवाल करते हैं कि भगवान ने सूअर का ही रूप क्यों लिया ? इसके पीछे गहरे Symbolism छिपे हैं:

  • सफाई का प्रतीक: वराह (सूअर) गंदगी के बीच भी शुद्धता ढूंढ लेता है। यह संदेश देता है कि भगवान हमें पापों की गंदगी से निकालने की क्षमता रखते हैं.
  • मिट्टी से जुड़ाव: सूअर अपनी थूथन से मिट्टी खोदता है। यह अवतार हमें सिखाता है कि हमें अपनी धरती और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए गहराई तक जाकर काम करना होगा.
  • क्रमिक विकास: अगर हम विष्णु जी के दशावतार को देखें, तो मत्स्य जल का जीव था, कूर्म जल-थल दोनों का, और वराह पूरी तरह थल पर रहने वाला स्तनधारी जीव. यह डार्विन के विकासवाद के सिद्धांत से काफी मेल खाता है.

क्या हम आज भी हिरण्याक्ष जैसी गलती कर रहे हैं ?

आज के दौर में हम भी अनजाने में हिरण्याक्ष के पदचिन्हों पर चल रहे हैं. कैसे ? आइए समझते हैं:

  1. प्रकृति का शोषण: हिरण्याक्ष ने पृथ्वी को नुकसान पहुँचाया, आज हम प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग से धरती को रसातल की ओर धकेल रहे हैं.
  2. अहंकार: हिरण्याक्ष को लगता था कि कोई उसका अंत नहीं कर सकता. आज का इंसान भी अपनी टेक्नोलॉजी के घमंड में प्रकृति के साथ खिलवाड़ कर रहा है.
  3. सीख: हमें Varah Avatar से यह सीखना चाहिए कि पृथ्वी की रक्षा करना ईश्वर की सेवा के समान है.

वराह अवतार से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

विषयजानकारी
अवतार क्रमभगवान विष्णु का तीसरा अवतार
मुख्य शत्रुअसुर हिरण्याक्ष
प्रमुख उपलब्धिपृथ्वी को रसातल से निकालकर पुनः स्थापित करना
सांकेतिक अर्थसंकट से जीवन को बाहर निकालना
युगसत्ययुग (Satya Yuga)

सामान्य गलतफहमियां जो लोग अक्सर करते हैं

अक्सर लोग सोचते हैं कि यह सिर्फ एक काल्पनिक कहानी है. लेकिन हिंदू धर्म में यह अवतार पारिस्थितिकी की महत्ता को दर्शाता है. वराह रूप यह बताता है कि भगवान के लिए कोई भी जीव छोटा या तुच्छ नहीं है.

कुछ लोग मानते हैं कि वराह अवतार केवल एक पौराणिक कथा है, जबकि यह ब्रह्मांड के संतुलन को बनाए रखने का एक अद्भुत उदाहरण है. वराह देव ने न केवल असुर को मारा, बल्कि कृषि और थल जीवन की नींव भी रखी.

निष्कर्ष: जीवन में वराह अवतार का संदेश

Varah Avatar की कथा हमें यह विश्वास दिलाती है कि जब अधर्म अपने चरम पर होगा और मानवता या पृथ्वी संकट में होगी, तब परमात्मा किसी न किसी रूप में अवतार लेकर हमारी रक्षा के लिए अवश्य आएंगे.

यह कहानी हमें सिखाती है कि चाहे रास्ता कितना भी कठिन या मैला क्यों न हो, अगर आपका उद्देश्य नेक है, तो आप पूरी दुनिया को बचा सकते हैं. हमें अपनी धरती मां का सम्मान करना चाहिए, क्योंकि इसे स्वयं भगवान ने अपने दांतों पर उठाकर बचाया है.

Read this article: Matsya Avatar की कथा: जब विष्णु जी बने मछली

क्या आपको वराह अवतार की यह कथा प्रेरणादायक लगी ? हमें कमेंट सेक्शन में बताएं कि विष्णु जी के अन्य अवतारों में से आपका पसंदीदा कौन सा है.

अगर आपको यह लेख पसंद आया हो, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर शेयर करें ताकि और भी लोग भी इस रहस्य को जान सकें. ऐसे ही बेहतरीन कंटेंट के लिए Edu Yukti को फॉलो करते रहें. धन्यवाद.

Shivam Giri

शिवम गिरी Edu Yukti Website के Owner हैं। इन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा कॉमर्स विषय के साथ और स्नातक की उपाधि Business Administration और Library Science में पूरी की है। वह Business Growth और Technology से जुड़े विषयों पर उपयोगी जानकारी आसान भाषा में साझा करते हैं।

Leave a Comment