ChatGPT Advanced Prompts Techniques: Productivity होगी 10x

क्या आप भी ChatGPT से Advanced Prompts लेना चाहते हैं जिससे आपकी Productivity 10 गुणा बढ़ें। लेकिन आपको नहीं पता कि कैसे करना है और इसी चक्कर में आपको हर बार चैटजीपीटी से अंत में वही घिसे-पिटे और साधारण जवाब मिलते हैं ?

ChatGPT Advanced Prompts Techniques: Productivity होगी 10x

लेकिन कल्पना कीजिए कि आपके पास एक ऐसा जादुई assistant है जो दुनिया की हर भाषा जानता है, लेकिन वह तभी काम करता है जब आप उसे सही निर्देश दें।

हकीकत यह है कि अधिकांश लोग ChatGPT का उपयोग केवल एक search engine की तरह कर रहे हैं, जबकि यह एक powerfull ‘reasoning engine’ है।

आज के इस दौर में, अगर आप AI का सही इस्तेमाल नहीं जानते, तो आप competition में बहुत पीछे छूट रहे हैं। लेकिन चिंता न करें, इस लेख में हम prompts की लिस्ट और उन्हें बनाना भी बताएँगे।

इसके अलावा आपको उन techniques को बारीकी से समझाएंगे जिनसे आप ChatGPT को अपना सबसे काबिल कर्मचारी या यूँ कहें की Qualified Employee बना सकते हैं।

ChatGPT Advanced Prompts क्या हैं और ये क्यों जरूरी हैं?

Simple Prompt और Advance Prompt के बीच का difference वैसा ही है जैसा एक आम भाषा में लिखा गया लैटर और एक कानूनी लैटर के बीच होता है। जब आप लिखते हैं “Write a blog post,” तो AI आपको एक सामान्य जानकारी देता है।

लेकिन जब आप ChatGPT के advanced prompts का इस्तेमाल करते हुए लिखते हैं तो इससे आपकी productivity तो बढती ही हैं, उपर से आप उसे context, tone और goal बताते हैं।

Productivity का असली मतलब होता कम समय में बेहतर परिणाम पाना है। एक advanced prompts, AI को confuse होने से भी रोकता है।

Advance Prompt का काम AI को ठीक वही करने का instructions देता है जो आपके दिमाग में है। इससे आपका ‘Editing Time’ 70% तक कम हो जाता है।

ChatGPT Advance Prompts का Golden Formula

किसी भी chatgpt prompts को advanced बनाने के लिए मैं हमेशा एक formula इस्तेमाल करता हूँ और उसको फॉलो करता हूँ। आप इस framework या ढ़ांचे को समझ लीजिए।

इसके बाद फिर कभी भी आपको किसी prompt को रटने या उसको लिख कर कॉपी करने की जरूरत नहीं पडती हैं। चलिए इस framework के बारे में नीचे आपको बताते हैं:

1. Role – भूमिका

ChatGPT को हमेशा बताएं कि वह कौन है। क्या वह एक ‘Senior SEO Expert’ है, एक ‘Business Strategist’ है, या फिर एक ‘Creative Content Writer’ ? जब आप उसे role देते हैं, तो वह अपने database से उसी field से जुड़े term का उपयोग करता है।

2. Context – संदर्भ

AI को यह बताना जरूरी है कि आप यह काम क्यों कर रहे हैं। उदाहरण के लिए, “मैं एक नई Edu-Tech Startup के लिए Marketing Plan बना रहा हूँ” कहना “Marketing Plan बनाओ” से कहीं ज्यादा बेहतर है।

3. Task – स्पष्ट कार्य

आपका निर्देश बिल्कुल सीधा और स्पष्ट होना चाहिए। “इसे लिखो” के बजाय “इसे 500 शब्दों में, Bullet Points के साथ लिखो” कहेंगे तो परिणाम बिलकुल अलग निकलेंगे।

4. Constraints – सीमाएं

AI को बताएं कि क्या नहीं करना है। जैसे – भारी शब्दों का प्रयोग न करें या जवाब में केवल 3 मुख्य बिंदु ही दें।

Productivity बढ़ाने वाले 5 जादुई Advanced Prompts

यहाँ पर नीचे मैं आपको कुछ ऐसे prompts बता रहा हूँ, जिन्हें मैंने personally टेस्ट किया हुआ है। यह आपके प्रतिदिन के कामों में कुछ अलग ही बदलाव ला सकते हैं।

Read this article: Google AdSense Approval 15 Genuine Tips Hindi

वैसे तो chatgpt के advanced prompts को आप किसी भी AI पर टेस्ट कर सकते है लेकिन मैंने इन्हें चैटजीपीटी पर ज्यादा इस्तेमाल किया हैं।

1. Complex Topics को सेकंडों में समझने के लिए

“You are an expert educator. Explain the concept of [Topic Name] to me as if I am a 10-year-old. Use a relatable real-life analogy and keep the explanation under 200 words. At the end, give me 3 reflection questions to check my understanding.”

यह कैसे और क्यों काम करता है: ChatGPT के यह advanced prompts सीधे AI को ‘Simplicity’ और ‘Structure’ के दायरे में control करता है, जिससे आपको फालतू की theory नहीं मिलती।

2. High-Converting E-mail लिखने के लिए

“Act as a professional copywriter. Write a follow-up email to a potential client who hasn’t replied to my previous proposal about [Service]. The tone should be polite but firm, focusing on the value I can add to their business. Avoid using spammy subject lines and keep it under 100 words.”

यह कैसे और क्यों काम करता है:  यहाँ हमने ‘Tone’ और ‘Value’ पर ज्यादा ध्यान दिया है, जो Professional Communication के लिए बहुत जरूरी है।

3. Content और Blogging की Planning के लिए

“I am running a Hindi blog named ‘Edu Yukti’ focused on [Niche]. Create a 30-day content calendar for me. For each day, provide a catchy title, a primary keyword, and a 1-sentence summary of the user’s intent. Present this in a table format.”

यह कैसे और क्यों काम करता है: Table format और ‘User Intent’ की मांग करने से आपको एक ready to use strategy मिल जाती है।

Read this article: SIP Investment Guide | SIP क्या है और कैसे शुरू करें ?

Chain of Thought – AI को ‘सोचने’ के लिए मजबूर करें

क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि ChatGPT कभी-कभी बीच में ही logic खो देता है ? इसे ठीक करने का सबसे advance तरीका है ‘Chain of Thought Prompting’

इसमें आप ChatGPT के advanced prompts के अंत में बस एक sentence जोड़ देते हैं: “Let’s think step by step.”

यह सुनने में simple और basic लग सकता है, लेकिन यह AI की processing की technique को बदल देता है। जब AI step by step सोचता है, तो उसके Error करने की Possibility बहुत कम हो जाती है। यह विशेष रूप से Mathematical Problems, Coding और Complex Business Decision लेने में बहुत काम आता है।

80/20 Rule (Pareto Principle) के साथ Productivity

अगर आप कुछ नया सीख रहे हैं या किसी project पर काम कर रहे हैं, तो आप chatgpt advanced prompts का उपयोग कर सकते हैं:

“I want to learn [Skill] in the shortest time possible. Identify the 20% of topics or sub-skills in [Skill] that will give me 80% of the results. Create a 2-week learning plan based on these topics.”

यह prompt आपकी productivity को इसलिए बढ़ाता है क्योंकि यह आपको ‘Information Overload’ से बचाता है। एक smart blogger के तौर पर, आपको सब कुछ जानने की जरूरत नहीं है, बस वही जानना है जो काम का है।

Common Mistakes जो Productivity घटाती हैं

मैंने कई लोगों को देखा है जो घंटों AI के साथ माथापच्ची करते रहते हैं और फिर भी result जीरो रहता है। यहाँ कुछ ऐसी गलतियाँ हैं जिनसे आपको बचना चाहिए:

  • Vague Prompts: “मुझे एक कहानी सुनाओ” एक खराब prompt है। “मुझे एक 5 साल के बच्चे के लिए ईमानदारी पर एक छोटी कहानी सुनाओ” एक अच्छा prompt है।
  • One and Done Approach: लोग सोचते हैं कि पहला जवाब ही आखिरी है। हमेशा ‘Refine’ करें। AI से कहें – इसे और थोड़ा प्रोफेशनल बनाओ या “इसमें एक example और जोड़ो।”
  • Over-reliance: याद रखें, ChatGPT आपका साथी है, replacement नहीं। हमेशा उसके जवाबों को ‘Fact Check’ करें और उसमें अपना ‘Human Touch’ जरूर जोड़ें।

Edu Yukti प्रो-टिप: Custom Instructions प्रयोग करें

अगर आप बार-बार अपना परिचय या अपने ब्लॉग का नाम prompt में देते हैं, तो आप अपना time waste कर रहे हैं। ChatGPT की सेटिंग्स में ‘Custom Instructions’ का विकल्प होता है।

पहले से लिख दें: मैं ‘Edu Yukti’ ब्लॉग का मालिक हूँ, मेरी audience हिंदी भाषी है, और मुझे हमेशा आसान, professional और action-oriented जवाब पसंद हैं। इसके बाद AI आपके हर जवाब को इसी आधार पर तैयार करेगा।

Conclusion

ChatGPT की Advanced Prompts सिर्फ Productivity का सही उपयोग सिर्फ समय बचाने के बारे में नहीं है, बल्कि यह आपके काम की quality को एक नए level पर ले जाने के बारे में है। एक blogger या professional के रूप में, आपकी सबसे बड़ी property आपका ‘time’ और ‘creativity’ है। AI को heavy lifting करने दें ताकि आप अपनी energy नई strategies और ideas पर लगा सकें।

याद रखें, AI आपके काम को खत्म नहीं करेगा, लेकिन AI का इस्तेमाल करने वाला व्यक्ति उस व्यक्ति को जरूर पीछे छोड़ देगा जिसे AI का इस्तेमाल नहीं करना आता हैं।

आपको यह जानकारी कैसी लगी ?

क्या आपने इनमें से कोई prompt पहले use किया है ? नीचे comment box में अपना experience share करें। अगर आप चाहते हैं कि मैं किसी खास विषय पर detail prompt शेयर करूं, तो जरूर बताएं।

Read this Article: Mobile Speed बढाने के ये है 9 Powerful तरीके

ऐसे ही valuable और practical knowledge के लिए Edu Yukti को explore करते रहें और इस लेख को अपने उन दोस्तों के साथ शेयर करें जो अपनी productivity बढ़ाना चाहते हैं।

Shivam Giri

शिवम गिरी Edu Yukti Website के Owner हैं। इन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा कॉमर्स विषय के साथ और स्नातक की उपाधि Business Administration और Library Science में पूरी की है। वह Business Growth और Technology से जुड़े विषयों पर उपयोगी जानकारी आसान भाषा में साझा करते हैं।

Leave a Comment