Amazon Affiliate Marketing क्या हैं. बहुत से लोग इसका मतलब नहीं समझते हैं. लेकिन इसका बड़ा सीधा अर्थ है किसी के लिए मार्केटिंग करना या उसके सामान की बिक्री में मदद करना और उसको ग्राहक उपलब्ध करवाना.
यह उन लोगों के लिए आज सबसे अच्छा income model बन चुका है जो खुद का product बनाए बिना कमाई शुरू करना चाहते हैं. सोचिए, आप सो रहे हों और सुबह उठते ही Amazon से commission की notification मिले — यही passive income की असली ताकत हैं.

नए ब्लॉगर सिर्फ AdSense के पीछे भागते हैं और traffic के इंतज़ार में महीनों निकाल देते हैं. लेकिन सच यह है कि E-commerce affiliate model में कम traffic के साथ भी strong income बनाई जा सकती है.
Amazon Affiliate Marketing क्या है
अमेज़न एफिलिएट जिसे Amazon Associates के नाम से जाना जाता है. यह एक ऐसा प्रोग्राम है जहाँ आप Amazon पर बिकने वाले करोड़ों प्रोडक्ट्स को अपने blog या social media के ज़रिए promote करते हैं. जब भी कोई link पर क्लिक करके कुछ खरीदता है, तो अमेज़न उस sale का एक fixed हिस्सा कमीशन के रूप में देता है.
यहाँ सबसे मज़ेदार बात यह है कि अगर यूजर ने लिंक पर क्लिक भी किया और वह वह चीज़ उस समय नहीं खरीदी जिसे हमने promote किया था, बल्कि कुछ और खरीद लिया, तो भी हमें कमीशन मिलता है. यह amazon की Cookie policy की वजह से होता है जो 24 घंटे तक valid रहती है.
एक blogger के रूप में, आप अपनी audience का भरोसा जीतते हैं और उन्हें सही product के बारे में बताते हैं. यह एक ऐसा Business Model है जहाँ हम केवल sale नहीं कर रहे, बल्कि लोगों की problems का solutions ढूंढने में उनकी help कर रहे हैं.
Step 1 – एक Profitable Niche चुनें
यह तो आप जानते ही है कि amazon पर सुईं से सब कुछ बिकता हैं. लेकिन हमें यहीं पर स्मार्ट तरीके से चीजों को पकड़ना हैं. हमे सब कुछ प्रमोट नहीं करना हैं, वरना हम कुछ भी नहीं बेच पाएंगे. इसमें success पाने के लिए हमें micro niche चुनना होगा.
जैसे electronics की बजाय हमें echo devices या fire tv stick या अन्य पर फोकस करना चाहिए. जितना छोटा हमारा specific niche होगा, उतनी ही हमारे authority बढ़ेगी.
Niche चुनने से पहले अमेज़न के रेट चार्ट को जरुर देखें. जैसे home decor या kitchen appliances और personal care पर 5% तक का कमीशन मिलता हैं. वहीं अन्य केटेगरी पर यह काफी कम हैं.
Read this article: Chat GPT AI Chatbot कैसे बनाएं (Full Guide Hindi)
Step 2 – Amazon Associates
जब Niche को फाइनल कर लिया जाएं तो amazon के affiliate program पर जाकर register करना होगा. इस पूरी process में सिर्फ 5 मिनट लगते हैं. आपको अपनी बेसिक जानकारी और अपने ब्लॉग का url या लिंक देना चाहिए.
रजिस्टर करते समय यह ध्यान रखें कि आपकी वेबसाइट पर कम से कम उसी Niche पर 10 से 15 हाई quality आर्टिकल हो. जिससे आप उनमे बीच में अपने affiliate link डाल सकें.
इसमें हमें Amazon SiteStripe नाम का एक tool भी मिलता हैं. इसकी मदद से हम किसी भी प्रोडक्ट के पेज पर जाकर सीधे अपने affiliate link बना सकते हैं. इसके बाद उन्हें अपने ब्लॉग में आप इस्तेमाल कर सकते हैं.
Step 3 – High Converting Quality Content कैसे लिखें
अमेज़न affiliate के link paste करने से पैसे नहीं आते हैं. बल्कि उनको कंटेंट के साथ इस तरह से जोड़ा जाएँ कि लोग उन पर क्लिक करें और उन लिंक के जरिए खरीदारी करने के लिए उत्सुक हो.
आम तौर पर 3 तरह के articles सबसे ज़्यादा earning देते हैं:
- Product Reviews: किसी भी products के बारे में detailed में बताना. उसके फायदे और नुकसान के बारे में जानकारी देना.
- Comparison Articles: दो या तीन relevant products का comparison करना. जैसे: Apple vs Samsung आदि.
- Best Of Lists: एक ही list में top 10 products बताना. जैसे: Top 10 Best Running Shoes under 2000 आदि.
किसी भी article को लिखते समय language बहुत ही सरल और conversational expert वाली रखें. इससे readers को लगना चाहिए कि कोई जानकार या फिर दोस्त की तरह उसे सही सलाह दे रहा हैं.
50,000 महीने की कमाई का गणित
अब बात करते हैं उस Goal कि जिसे आप हासिल करना चाहते हैं. 50 हजार महीने के लिए आपको दिन के लगभग 1500 से 2000 के बीच कमीशन चाहिए होगा जिससे आपके महीने के 45 हजार से लेकर 60 हजार तक की कमाई हो सकती हैं.
इसको प्राप्त करने के लिए आपको 5000 रूपये कीमत के प्रोडक्ट बिकवाने होगे जिनमे commission रेट 5% हो. ऐसे में अगर कोई उस product को खरीदेगा तो आपको 250 रूपये मिलेंगे. इससे आपको पूरे दिन में 3 से 4 Sale निकालनी होगी.
किस तरह से आपका यह target पूरा होगा. इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं:
- Average Order Value: ₹5,000
- Commission (5%): ₹250
- Sales per Day: 8-9
- Daily Income: ₹2000-2250
- Monthly Total: ₹60,000- ₹67,500
यह strategy सुनने में आसान लग सकती है, लेकिन इसके लिए आपको लगातार काम करना होगा और सही Blueprint follow करना होगा ताकि आपके blog पर quality traffic आता रहे.
Read this article: Domain Name क्या है और सही Domain कैसे चुनें
Amazon Affiliate Vs. Google AdSense
| Features | Google AdSense (Ads) | Amazon Affiliate (Sales) |
| Earning Opportunity | Traffic Dependent | Conversion Dependent |
| Traffic | Views in Lakhs | High Earning in Low Traffic |
| User Trust | Ads may be Disrupt User | User Build Value & Trust |
| Payment Threshold | $100 | ₹1,000 (India) |
| Control | Owner Control |
Step 4 – SEO & Traffic Game
यह एक कडवी सच्चाई हैं कि बिना traffic के amazon affiliate marketing अपने आप में अधूरी चीज़ हैं. ऐसे keywords पर काम करना होता हैं जिन्हें लोग Buying Intent के साथ सर्च कर रहे हो.
जैसे how to make tea सिर्फ एक जानकारी वाला keyword है क्योंकि यह हमे कुछ सिखाता हैं. वहीं best electric kettle एक सामान खरीदने वाला keyword हैं. क्योंकि लोग उस प्रोडक्ट को खरीदना चाहते हैं.
अपने articles में images, comparison table और buy on amazon के बटन का इस्तेमाल कीजिए. इससे आपका पेज अगर मददगार रहा तो वह गूगल के पहले पेज पर भी आ सकता हैं. आपको ON-Page SEO पर भी पूरा ध्यान देना होगा.
इसके अलावा YouTube या फिर Instagram का भी सहारा लेना चाहिए. वीडियो के description में अपोना link देना एक अच्छी रणनीति होती हैं. इसे मेरी खुद की सेल भी बढ़ी थी.
Avoid These Mistakes
- Fake Reviews: कभी भी उस product के बारे में ना लिखें जो वास्तव में ख़राब हो. ऐसा करके आपकी छवि कमजोर पड़ती हैं.
- Manual Pricing: Amazon पर कीमत बदलती रहती हैं. इसलिए आपको कीमतें हाथ से लिखने के बजाय उन्हें Price on Amazon या फिर API का इस्तेमाल करना चाहिए.
- Link Share Only: Whatsapp या facebook Groups में Spamming न करें. इससे आपका account हमेशा के लिए suspend हो सकता है.
- Photos Copy करना: Amazon के दिए हुए Site Stripe लिंक का ही इस्तेमाल करें. कभी भी सीधी फोटो download करने के बाद उसका इस्तेमाल ना करें.
FAQ’s
Q1: क्या Amazon Affiliate Marketing के लिए Website होना ज़रूरी है ?
Amazon की Policy के अनुसार आपके पास एक Active Blog, Website या App होना चाहिए. हालाँकि, अब आप YouTube Channel या Instagram Account से भी शुरुआत कर सकते हैं.
Q2: Commission कब और कैसे मिलता है ?
Amazon महीने में एक बार payment करता है. भारत में ₹1,000 होने पर आप सीधे अपने bank अकाउंट में NEFT से पैसे ले सकते हैं.
Q3: अगर कोई मेरे Link से क्लिक करके कुछ और खरीद ले तो ?
यह इस program की सबसे बड़ी खूबी है. अगर यूजर आपके link से गया है और अगले 24 घंटों में कुछ भी खरीदता है, तो सारा commission आपको ही मिलेगा.
Q4: क्या मैं खुद के link से shopping कर सकता हूँ ?
बिल्कुल नहीं. अपने खुद के link से या अपने परिवार के members के लिए खरीदारी करना amazon की policy के सख्त खिलाफ है. ऐसा करने पर अकाउंट तुरंत Close हो सकता है.
Q5: क्या एक से ज़्यादा Amazon Store (जैसे US और India) Join कर सकते हैं ?
हाँ, आप Amazon One Link का इस्तेमाल करके दुनिया भर के amazon stores को एक साथ जोड़ सकते हैं और international traffic से भी कमा सकते हैं.
Conclusion
Amazon Affiliate Marketing उन लोगों के लिए सबसे बेहतरीन Career option है जो patience और hard working के साथ काम करना जानते हैं. यह एक ऐसा business है जो समय के साथ बढ़ता जाता है और एक बिज़नेस में बदल जाता है.
Read this article: Hindi Blog RPM: सच जानिए कितनी होती है कमाई
₹50,000 महीना कमाना कोई बड़ी बात नहीं है, अगर आपके पास सही Blueprint और Authentic जानकारी हो. आज ही अपना amazon associates account बनाएं और अपने पहले article पर काम करना शुरू करें. याद रखें, हर बड़ा सफर एक छोटे कदम से ही शुरू होता है.