Blog या Website तो है लेकिन Disclaimer Page नहीं हैं. तो कृपया कर के यहीं रुक जाइए. यह विषय सुनने में थोडा boring या फिर technical लग सकता हैं. लेकिन यकीन करिए यह आपके पूरे online career और जमा-पूंजी को बचाकर रखने की शक्ति रखता हैं.

जरा सोचिए आपने Finance पर अपने ब्लॉग के माध्यम से किसी stock पर जानकारी दी, किसी reader ने उसको investment advice समझकर उसमे पैसे लगा दिए और उसको नुकसान हो गया. अगर वह reader आपको legal notice भेज दे तो ? या फिर आपने कोई health tips दी और किसी को allergy हो गयी तो ?
यहीं पर काम आता है एक Disclaimer Page जो आपके ब्लॉग या फिर वेबसाइट के Legal Shield के रूप में आपकी मदद करता हैं. आज जब internet पर सूचना की बाढ़ आई हुई हैं तो Google और कानून दोनों को Transparency चाहिए और बाकी तीसरा हैं हमारा Reader.
Disclaimer क्या होता है ?
सरल शब्दों में कहूँ तो डिस्क्लेमर को हम अस्वीकरण भी बोलते हैं और इसे अन्य नामों से भी जाना जाता हैं. यह एक ऐसा Legal Statement होता हैं जो आपकी जिम्मेदारी की सीमा को तय करता हैं.
यह आपके readers को बताता है कि आपके द्वारा दी गई जानकारी केवल शिक्षा, मनोरंजन आदि के लिए है. उस जानकारी से पढकर या सीखकर कुछ भी कदम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेनी चाहिए.
अस्वीकरण के मुख्य उद्देश्य:
- Liability से सुरक्षा: यह आपको misunderstanding या अनजाने में हुई mistake के लिए कानूनी तौर पर ज़िम्मेदार होने से बचाता है.
- Affiliate Disclosure: अगर आप किसी product को promote कर रहे हैं, तो यह बताना ज़रूरी है कि आपको उससे commission मिलता है.
- Trust Building: जब आप साफ़-साफ़ अपनी limit बताते हैं, तो readers को लगता है कि आप एक ईमानदार और professional व्यक्ति हैं.
ब्लॉग/वेबसाइट के लिए डिस्क्लेमर के प्रकार
हर ब्लॉग या वेबसाइट अलग होती हैं और उसका उद्देश्य भी अलग होता हैं. ऐसे में disclaimer page भी उसी हिसाब से बनाया जाना चाहिए. आइये देखते है कि किसी भी Niche या विषय के हिसाब से आपको इसमें क्या-क्या शामिल करना हैं:
Affiliate अस्वीकरण पेज
अगर आप Affiliate Marketing करते हैं, तो उस platform की नीति और सम्बंधित देश के कानून के अनुसार इसका खुलासा करना अनिवार्य हैं. ऐसे में आपको साफ़-साफ़ लिखना चाहिए कि – इस लेख में कुछ affiliate links हो सकते हैं, जिससे खरीदारी करने पर मुझे commission के रूप में एक छोटा सा amount मिलता हैं.
Professional Advice Disclaimer (Expert Advice)
अगर आप finance, law, या medical जैसे sensitive topics पर लिखते हैं, तो आपको यह खुलासा करना ज़रूरी है: “मैं एक certified doctor/financial advisor नहीं हूँ. यह जानकारी केवल Education Purpose के लिए है।” इसे ‘Professional Advice’ के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए.
Errors and Omissions” Disclaimer
आप इंसान हैं और गलती किसी से भी हो सकती है. यह Clause बताता है कि आपने जानकारी सटीक देने की पूरी कोशिश की है, लेकिन आप उसकी completeness या accuracy की 100% गारंटी नहीं लेते.
Step-by-Step Disclaimer Page कैसे बनाए
डिस्क्लेमर पेज बनाने की process को हमने 4 आसान steps में बाँट दिया हैं:
Step 1 – अपनी ज़रूरतों को पहचानें
क्या आप केवल blogging कर रहे हैं या आप E-books और courses भी बेच रहे हैं ? अगर आप products भी बेच रहे हैं, तो आपको ‘Testimonial Disclaimer’ की भी ज़रूरत होगी. इसमें आप बताएंगे कि results हर व्यक्ति के लिए अलग हो सकते हैं.
Step 2 – Disclaimer Generator
अगर आप Advocate की फीस नहीं देना चाहते, तो आप online tools का इस्तेमाल कर सकते हैं. जैसे:
- TermsFeed या PolicyMaker: ये professional tools हैं जो आपके data के आधार पर पेज generate कर देते हैं.
- WordPress Plugins: ‘WP Legal Pages’ जैसे plugins भी डिस्क्लेमर पेज बनाने में आपकी मदद कर सकते हैं.
Step 3: सभी जरुरी Clauses शामिल करें
अपने ब्लॉग या वेबसाइट के डिस्क्लेमर को खुद से बनाने या किसी भी professional से बनवाकर publish करने से पहले उसको देख ले. यह अवश्य देखें की उसमे सभी जरुरी क्लॉज़ शामिल हो. जैसे:
- Nature of Content: यह बताया जाए की ब्लॉग या वेबसाइट किस बारे में हैं.
- No Warranties: आपके द्वारा publish किये जाने वाले कंटेंट के आधार पर निर्णय लेने के बाद किसी भी प्रकार के नुकसान या किसी भी तरह की क्षति के जिम्मेदार आप नहीं होंगे.
- Limitation of Liability: किसी भी तरह के direct और indirect नुकसान के लिए आप उत्तरदायी नहीं होंगे.
- External Links: आपकी वेबसाइट या ब्लॉग पर उपलब्ध थर्ड पार्टी लिंक और उन पर जाने के बाद, उनसे हुए किसी भी प्रकार के नुकसान के लिए आप जिम्मेदार नहीं होंगे.
Step 4: Page को Blog या Website पर Publish करें
एक नया पेज बनाएं, उसे ‘Disclaimer’ नाम दें और अपना कंटेंट पेस्ट करें। इस पेज का लिंक अपनी वेबसाइट के Footer (निचले हिस्से) में ज़रूर दें ताकि यह हर पेज से एक्सेस किया जा सके।
SEO और Google के लिए डिस्क्लेमर का महत्व
क्या आपको पता है कि Disclaimer Page आपके SEO में भी मदद करता है ? गूगल के E-E-A-T (Experience, Expertise, Authoritativeness, Trustworthiness) Algorithm के लिए Transparency बहुत ज़रूरी है.
- Google Quality Raters: गूगल के raters जब आपकी website चेक करते हैं, तो वे देखते हैं कि क्या आपने ‘Affiliate Disclosure’ दिया है. अगर नहीं, तो आपकी साइट को ‘Low Quality’ माना जा सकता है.
- AdSense Approval: अगर आप अपने blog को monetize करना चाहते हैं, तो ‘Disclaimer’ और ‘Privacy Policy’ के बिना Google AdSense का approval मिलना लगभग impossible है.
डिस्क्लेमर लिखते समय ध्यान रखने योग्य बातें
एक professional disclaimer और एक simple copy-paste कंटेंट में अंतर होता है. यहाँ कुछ expert tips दी गई हैं:
- Simple Language का use करें: बहुत ज़्यादा Legal शब्द इस्तेमाल न करें. पाठक को यह समझ आना चाहिए कि आप क्या कह रहे हैं.
- Bold और Clear रखें: Important warning या अन्य जरुरी चीजों को Bold करें.
- Time to Time Update करें: जैसे-जैसे Law बदलते हैं, वैसे ही अपने डिस्क्लेमर में भी बदलाव करते रहें. जैसे भारत का नया Digital Personal Data Protection Act, क्योंकि इससे हम कानून के दायरे में रहते है और सभी आवश्यक कानूनों का पालन करते हुए डिस्क्लेमर को भी update करते रहें.
- Copyright की जानकारी: अपने disclaimer में यह भी जोड़ें कि आपकी site का कंटेंट आपकी बौद्धिक संपदा (Intellectual Property) है और बिना अनुमति के उसे copy करना prohibited है.
डिस्क्लेमर पेज के लिए एक Ideal Structure
| Sections | क्या कवर करें | क्या ज़रूरी है |
| Intro | Blog/Website का नाम एवं उद्देश्य | Clarity के लिए |
| Affiliate Disclosure | Commission और Sponsorship की जानकारी के लिए | Transparency और Law के लिए |
| Professional Advice | आप Expert नहीं हैं (if applicable) | मुकदमों से बचने के लिए |
| User Responsibility | Readersअपने risk पर जानकारी का use करें | Security के लिए |
| Contact Info | Questions पूछने के लिए email | Communications के लिए |
Conclusion
यह जानकारी आपके blog या website को एक ‘Professional Brand’ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है. एक सफल blogger वही है जो न केवल अच्छा लिखना जानता है, बल्कि अपने business को safe रखना भी जानता है.
Read this article: Blog Writing Full Guide for Beginners in Hindi
Disclaimer Page बनाना सिर्फ एक कानूनी मजबूरी नहीं, बल्कि आपके Readers के प्रति आपकी Honesty का proof भी है. जब आप Clear शब्दों में अपनी limits को बताते हैं, तो visitors का आप पर भरोसा बढ़ता है और यही trust आगे चलकर आपकी Earning और popularity का कारण बनता है.
अब आपकी बारी
क्या आपने अपनी website पर disclaimer पेज बनाया है ? क्या वह आपके niche के हिसाब से सही clause कवर करता है ? अगर आपको कोई legal words समझने में दिक्कत आ रही है या page setup करने में परेशानी हो रही है, तो नीचे कमेंट में बताएं. Edu Yukti की टीम आपकी पूरी मदद करेगी.
अगर यह article आपको मददगार लगा हो, तो इसे अपने उन दोस्तों के साथ Share करें जो online अपना नया सफर शुरू कर रहे हैं. धन्यवाद.