Blog Writing Full Guide for Beginners in Hindi

यदि Blog Writing करते समय आप भी घंटो अपने कंप्यूटर के सामने बैठकर सिर्फ माउस के cursor को blink होते देख रहे है. लेकिन आपको यह समझ नहीं आता है की शरुआत कहाँ से करे या पहला शब्द क्या लिखें.

तो बिलकुल भी घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि Blog लेखन में अक्सर ऐसा होना normal होता हैं. शुरू में हम टॉपिक तो चुन लेते है लेकिन सही structure और writing flow ना होने के कारण content गूगल के 10वें पेज पर भी जगह नहीं बना पाता.

Blog Writing Full Guide for Beginners in Hindi

इस article के माध्यम से मैं शिवम आपको ब्लॉग लेखन का secret roadmap दूंगा जो एक नए ब्लॉग को चलाने वाले या फिर उन blogger के लिए होगा जो खुद को एक authority blogger के रूप में establish करना चाहते हैं .

आज हम सिर्फ theory की बात नहीं करेंगे, बल्कि उन practical tips के बारे में आपको बताएँगे जिनसे आपका आर्टिकल सिर्फ पढ़ा ही नहीं बल्कि शेयर भी किया जाएगा.

Blog Writing क्या है और यह क्यों ज़रूरी है ?

आसान शब्दों में कहूँ तो ब्लॉग लेखन अपने ज्ञान, अनुभव और विचारों को इन्टरनेट पर एक structured तरीके से share करने की कला होती हैं. यह सिर्फ कुछ शब्दों का समूह नहीं, बल्कि आपके readers के साथ एक गहरा connection बनाने का माध्यम भी हैं.

आज ये digital युग में, अगर आप एक business चला रहे है या फिर अपनी personal branding करना चाहते है तो blogging से बेहतर कोई tool आपके लिए नहीं हैं. यह टूल आपको अपनी industry में एक expert के रूप में स्थापित करता हैं.

क्योंकि जब भी आप valuable content लिखते है, तो लोगों का भरोसा आपके उपर बढ़ता हैं. यही trust आगे चलकर आपको monetization, sales और एक loyal audience base बनाकर देता हैं.

Research और Planning

बिना planning के लिखना वैसा ही होता है जैसे बिना map के जंगल में निकल जाना. एक शानदार article के लिए आपको लिखने से ज्यादा time उसकी research पर देना चाहिए.

Topic और Audience

सबसे पहले यह decide करें कि आप किसके लिए लिख रहे हैं. क्या वो students हैं, professional हैं या फिर कोई अन्य. जब आप अपने readers यानि audience को जान लेते है तो उनके Pain Points यानि उनकी समस्याओं को भी समझ लेते हैं, और आपकी blog writing एकदम clear होती है और सीधे उनके दिल पर लगती हैं.

Keyword Research का जादू

जैसे बिना keyword के लिखना वैसा ही हैं जैसे अँधेरे में तीर चलाना. ऐसे में आपको यह पता होना चाहिए की लोग google पर क्या search कर रहे हैं. इसके लिए आप Google Keyword Planner या Ahrefs जैसे tools का use कर सकते हैं.

Read this article: Blog Traffic increase करने की 10 Proven Strategies in Hindi

एक Impressive Structure कैसे तैयार करें ?

एक अच्छे blog और website की यह पहचान होती है कि उसका एक fixed structure होता है जो उसे impressive बनाता हैं. इसी कारण से कोई भी reader आपके ब्लॉग या वेबसाइट से जुड़ा रहता है जो उसको अंत तक बाँधे रखने में कामयाब होता हैं.

अगर वेबसाइट या ब्लॉग का structure ख़राब या बिखरा हुआ होगा तो वह readers को bad user experience देता है. इससे लोग आर्टिकल को बीच में ही छोडकर चल देते हैं.

Post Title/Article Headline

किसी भी article की headline जिसे हम ब्लॉग पोस्ट टाइटल या फिर आर्टिकल टाइटल कहते है. इसी से यूजर decide करता है कि वह click करेगा या फिर नही.

Headline में नंबर आदि को शामिल किया जाना चाहिए. जैसे कि; 7 तरीके, how to या फिर 10 टिप्स आदि का इस्तेमाल करें. यह reader में एक curiosity पैदा करता हैं.

Introduction: The Hook

शुरू की 2 से 3 लाइन ऐसी होनी चाहिए जो एक रीडर को लगे कि हाँ यह पोस्ट या आर्टिकल मेरे लिए ही है और मैं एकदम सही जगह पर आया हूँ. जिसमे आप problem को discuss करें और फिर solution देने का वादा करें.

Body Paragraphs: Treasure of Value

यहाँ पर मुख्य जानकारी को छोटे-छोटे paragraph और sub-headings (H2, H3) में बाँटना चाहिए. हमेशा याद रखे internet पर लोग पढने से पहले मोटे तौर पर scan कर लेते हैं.

Read this article: SEO Friendly Article लिखने के Best 11 Steps

Blog Writing: Free vs Paid Platforms

अपने Blogging करियर की शुरुआत में लोग अक्सर confuse रहते है की free platform के साथ लिखना शुरू करें या फिर अपना खुद का domain लेकर wordpress के साथ शुरू करें. इसके लिए आप नीचे दी गयी table से एक solid और बेहतर निर्णय ले सकेंगे:

FeatureFree Platforms (Blogger/Medium)Paid Platforms (Self-hosted WordPress)
Ownershipआपका पूरा control नहीं होताआप अपने blog/website के owner होते हैं
Monetizationबहुत limited optionsAdSense, Affiliate, और Direct Ads के options
CustomizationLimited Designs optionsहज़ारों themes और plugins available
Professionalismयह थोड़ा time pass लगता हैयह आपको एक brand और expert दिखाता है

SEO से जुड़ें Practical Tips

Search Engine Optimization यानि SEO ही वह तरीका है जिससे आपका content गूगल पर top पर आता हैं. Blog Writing के दौरान नीचे बताई गई बातों का आपको ध्यान रखना चाहिए:

  • Primary Keyword Place: अपने main keyword को title, first paragraph, और कम से कम एक H2 heading में ज़रूर डालें.
  • LSI Keywords: Main Keyword से मिलते-जुलते words का इस्तेमाल करें. जैसे: Content Writing, Blogging Tips आदि.
  • Internal Linking: अपने ही Old articles के लिंक नए article में दें. इससे आपकी site/blog का bounce rate कम होता है.
  • Image Alt Text: blog में इस्तेमाल होने वाली images में Alt Text ज़रूर लिखें. इससे गूगल को समझ आता है कि photo किस बारे में है.

Read this article: ChatGPT Advanced Prompts Techniques: Productivity होगी 10x

नए Bloggers की 3 सबसे बड़ी गलतियाँ

मैने अपने experience में देखा है कि 90% नए bloggers इन 3 reasons से fail हो जाते हैं:

  1. Consistency: दो दिन तो जोश में लिखेंगे और फिर एक महीने का break. गूगल को consistency पसंद है, हफ्ते में कम से कम 2 articles ज़रूर लिखें.
  2. पैसे के पीछे भागना: अगर आपका focus सिर्फ पैसे कमाने पर है और value देने पर नहीं, तो आप long term तक टिक नहीं पाएंगे.
  3. Formatting: बहुत बड़े-बड़े paragraphs लिखना सबसे बड़ी गलती है. हमेशा 2-3 लाइन के बाद पैराग्राफ बदल दें.

Writing Style को बेहतर बनाने के तरीके

अच्छी लेखन शैली रातों-रात नहीं सीखी जाती, यह आपके practice करने से आती है. लेकिन आप इन tips से अपनी लिखने की कला को तुरंत बेहतर बना सकते हैं:

Talk like a friend: ऐसे लिखें जैसे आप अपने किसी दोस्त को cafe में बैठकर कुछ समझा रहे हों. “मैं” और “आप” का इस्तेमाल करें.

Active Voice का Use: “राम ने सेब खाया” ज्यादा बेहतर है बजाय इसके कि “सेब राम द्वारा खाया गया”. active voice में बात Direct और effective होती है.

Edit Ruthlessly: लिखने के तुरंत बाद पब्लिश न करें। कम से कम एक घंटे बाद उसे फिर से पढ़ें और जो भी शब्द या लाइन फालतू लगे, उसे हटा दें।


Conclusion: आपकी Success का रास्ता

Blog writing कोई rocket science नहीं है, बल्कि यह regular सीखने और खुद को improve करने की process है. अगर आप सही keyword research, एक अच्छे structure और reader की help करने की नीयत के साथ लिखते हैं, तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता.

शुरुआत में mistakes होंगी, शायद लोग कम आएं, लेकिन हार न मानें. आपका हर नया article पिछले वाले से Better होना चाहिए. बस यही एक असली blogger की पहचान है.

Read this article: New Blog Kaise Banaye | Full Guide Hindi

तो क्या आप अपना पहला blog शुरू करने के लिए ready हैं ? comment section में मुझे बताएं कि आपको सबसे बड़ी मुश्किल कहाँ पर आ रही है, मैं आपकी help करूँगा.

अगर यह article आपको पसंद आया हो, तो इसे शेयर करें. ऐसी ही और practical knowledge के लिए Edu Yukti के अन्य articles को भी ज़रूर पढ़ें. धन्यवाद.

Shivam Giri

शिवम गिरी Edu Yukti Website के Owner हैं। इन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा कॉमर्स विषय के साथ और स्नातक की उपाधि Business Administration और Library Science में पूरी की है। वह Business Growth और Technology से जुड़े विषयों पर उपयोगी जानकारी आसान भाषा में साझा करते हैं।

Leave a Comment