Computer और Internet: Basic Guide for Beginners

Computer और Internet की इस digital दुनिया में कदम रखना कभी-कभी वैसा ही लगता है जैसे किसी अंजान शहर में घूमना.

आज के दौर में चाहे banking हो, study हो या entertainment, हर चीज़ technology पर टिकी है, और अगर आपको इसकी basic knowledge नहीं है, तो आप काफी पीछे रह जाएंगे.

Computer और Internet: Basic Guide for Beginners

अक्सर कंप्यूटर सीखने वालो को लगता है कि computer चलाना बहुत मुश्किल है और कहीं कोई गलत बटन दब गया तो मशीन खराब हो जाएगी, लेकिन यह सिर्फ एक डर है.

आज Edu Yukti पर हम इसी fear को खत्म करेंगे और मैं Shivam आपको step-by-step बताऊंगा कि computer और internet कैसे काम करते हैं ताकि आप भी एक smart computer user बन सकें.

What is Computer ?

सरल शब्दों में कहूँ तो कंप्यूटर एक electronic machine है जो हमसे Input लेती है, उस पर काम करती है और हमें रिज़ल्ट देती है. जिन्हें हम data, input और output के रूप में देखते हैं.

यह केवल calculation करने वाली machine नहीं है, बल्कि यह हमारी memory, creativity और काम करने के तरीके को simple बनाने वाला एक smart tool है.

चाहे desktop हो, laptop हो या फिर smartphone, ये सभी computer के ही अलग-अलग रूप हैं जो हमारे जीवन को simple बनाते हैं.

Hardware and Software

कंप्यूटर दो parts से मिलकर बना होता है, जिनके बिना यह डिब्बा माना जाता है.

Hardware

Hardware वे parts होते हैं जिन्हें हम छू सकते हैं और physically देख भी सकते हैं, जैसे keyboard, mouse, monitor और CPU आदि.

इसे हम कंप्यूटर का ‘शरीर’ कह सकते हैं, जो physical काम करने के लिए important होता है। इसके बिना computer की कल्पना नहीं की जा सकती हैं.

Software

Software वे program होते हैं जो hardware को बताते हैं कि करना क्या है, जैसे Windows, Google Chrome) या Photoshop आदि.

सॉफ्टवेयर कंप्यूटर की आत्मा होती हैं. जिसके बिना hardware का शरीर किसी काम का नहीं रह जाता हैं.

Read This Article: Pinterest Viral Pin को Canva में कैसे बनाएं

Parts of Computer and Work

एक कंप्यूटर को smoothly चलाने के लिए कुछ specific parts सबसे importance होते हैं.

  • CPU (Central Processing Unit): इसे कंप्यूटर का mind कहा जाता है, जो सारे decision लेता है और data processing करता है.
  • RAM (Random Access Memory): यह कंप्यूटर की short-term memory है, जो current में चल रहे कामों को तेज़ी से handle करती है.
  • Storage (HDD/SSD): यहाँ आपकी सारी photo, films और files हमेशा के लिए save रहती हैं.
  • Motherboard: यह वह board है जो computer के सारे parts को आपस में जोड़ता है और उन्हें power supply करता है.

Operating System – OS

ऑपरेटिंग सिस्टम एक manager की तरह होता है जो user और computer hardware के बीच communicate करता है.

जब आप कंप्यूटर चालू करते हैं, तो सबसे पहले Operating System ही load होता है, जैसे Windows 11, macOS या Linux. बिना OS के आप कंप्यूटर पर कोई भी app या software नहीं चला सकते, इसलिए यह सबसे ज़रूरी software है.


What is Internet & How It’s Work

Computer और Internet के मेल ने ही आज की दुनिया को Global Village बना दिया है. Internet असल में दुनिया भर के करोड़ों computers का एक जाल है जो Cables और satellites के ज़रिए आपस में connected हैं.

Read This Article: Blog Writing Full Guide for Beginners in Hindi

जब आप internet चलाते हैं, तो आप wordld के किसी भी कोने में रखे server से जानकारी को अपने computer या फोन पर मंगा रहे होते हैं.

Browser & Search Engine

अक्सर लोग browser और search engine में confuse हो जाते हैं, चलिए इसे simple बनाते हैं. Browser वह app है जिसमें आप internet चलाते हैं. जैसे Google Chrome, Microsoft Edge या Safari आदि.

वहीं Search Engine वह website है जहाँ आप जानकारी ढूंढते हैं. जैसे Google, Yahoo या Bing आदि. सरल शब्दों में कहें तो Chrome एक गाड़ी है और Google उसका रास्ता जो आपको आपकी मंज़िल तक पहुँचाता है.

Comparison – Hardware Vs. Software

FeaturesHardwareSoftware
NaturePhysicalDigital/Virtual
TouchYesNo
ManufacturingBy FactoryBy Coding
ExampleKeyboard, Mouse & Monitor Etc.MS Office, VLC Player & Windows Etc.
ProblemNeed Repair or Replace if Not Working ProperlyRequires Re-installation if Not Working Properly
CostVary by PartsMay be Vary but Sometimes Low

Computer और Internet की दुनिया के कुछ Terms

Computer की दुनिया में कुछ शब्द regularly सुनने को मिलते हैं जिन्हें समझना बहुत ज़रूरी है:

  • URL: यह किसी भी website/blog का address होता है, जैसे – www.eduyukti.com आदि.
  • IP Address: यह आपके internet connection की एक unique identity होती है जो internet को पता बताती है कि data कहाँ भेजना है.
  • Wi-Fi: यह बिना wires के internet चलाने की एक technology है जो radio waves का इस्तेमाल करती है.
  • Download vs Upload: server से file अपने पास लाना Download है और अपनी sile server पर भेजना Upload है.

Safety Tips for Your Computer/Laptop

Internet पर जितनी जानकारी है, उतने ही Risks भी हैं, इसलिए safety सबसे पहली priority होनी चाहिए.

कभी भी अपना password किसी के साथ share न करें. हमेशा Strong Password जो कि Name, number और simble Combination से बनता हो, उन्ही का इस्तेमाल करें.

Unknown email या links पर click न करें. ये आपके computer में Virus या Malware डाल सकते हैं या आपका डेटा चोरी कर सकते हैं. अपने कंप्यूटर में Antivirus रखें और windows को हमेशा update रखें.

Keyboards Shortcuts

अगर आप कंप्यूटर पर fast काम करना चाहते हैं, तो mouse से ज़्यादा keyboard का इस्तेमाल करना सीखें.

  • Ctrl + C: Copy करने के लिए.
  • Ctrl + V: Paste करने के लिए.
  • Ctrl + Z: Undo के लिए.
  • Alt + Tab: एक app से दूसरे app पर switch करने के लिए.
  • Windows + D: सीधे desktop पर पहुँचने के लिए.

Beginners कहाँ गलती करते हैं ?

अधिकतर beginners कंप्यूटर को सीधे direct switch से बंद कर देते हैं. जो कि बहुत गलत है, हमेशा Shutdown option का ही इस्तेमाल करें.

Read This Article: Students Top 5 Skills | जो हर छात्र को सीखनी चाहिए

Files को कहीं भी Desktop Screen पर न बिखेरें. Proper तरीके से फोल्डर बनाकर रखें ताकि future में उन्हें search करना ज्यादा आसान हो.

बिना सोचे-समझे किसी भी free software को download न करें, क्योंकि कई बार इनके साथ फालतू के ads और virus आ जाते हैं.

Computer और Internet का Future

आज के Time में Artificial Intelligence जिसे AI कहते हैं. यह कंप्यूटर operate करने के तरीके को पूरी तरह change कर रहा है.

अब आपको हर चीज़ type करने की ज़रूरत नहीं पड़ती है. आप बोलकर या चैट करके भी कंप्यूटर से बड़े-बड़े काम task करवा सकते हैं.

Internet की speed अब 5G और 6G की ओर बढ़ रही है. जिससे data share करना पलक झपकने जैसा आसान हो गया है.

Practical Tips for Computer and Internet Beginners

  • Step 1: Daily कम से कम 30 मिनट computer के साथ time बिताएं और अलग-अलग settings को explore करें.
  • Step 2: Typing Speed सुधारने के लिए Online Typing Tools का इस्तेमाल करें.
  • Step 3: Internet पर जानकारी Search करने की कला सीखें, यह आपकी हर problem का solution देगी.
  • Step 4: Basic Coding या Digital Marketing जैसे skills सीखना शुरू करें जो आपके career में काम आएंगे.

Conclusion

अंत में, Computer और Internet कोई ऐसी चीज़ नहीं है जिससे डरा जाए. बल्कि यह एक friend है जो आपकी क्षमता को बढ़ाता है.

जितनी ज़्यादा आप इसकी practice करेंगे, उतना ही आप इसमें expert होते जाएंगे और digital दुनिया के दरवाज़े आपके लिए open होते जाएंगे.

Read This Article: 10 Money Saving Tips for Beginner & Students

याद रखें, आज के युग में computer की जानकारी होना उतना ही ज़रूरी है जितना कि पढ़ना और लिखना जानना. धन्यवाद.

Shivam Giri

शिवम गिरी Edu Yukti Blog के संस्थापक हैं, जहाँ Blogging और Technology से जुड़ी आसान और काम की जानकारी साझा की जाती है। इन्होंने 12वीं Commerce से की है और BBA व Library Science में स्नातक किया है। उनका उद्देश्य है कि लोगों को सही और भरोसेमंद जानकारी मिले, ताकि वे अपने डिजिटल और करियर से जुड़े निर्णय समझदारी से ले सकें।

Leave a Comment