Adsense का नाम सुनते ही हमारे दिमाग में आता है पैसे और अपने कंटेंट से कमाई करने की बात. लेकिन सच्चाई यह भी है कि प्रत्येक व्यक्ति का एडसेंस approve नहीं होता हैं. ऐसे में सिर्फ इसी अकेले के भरोसे रहना भी किसी जोखिम से कम नहीं हैं.
यदि आपका ब्लॉग सिर्फ इसी पर टिका हुआ हैं और कल को आपका अकाउंट suspend हुआ तो आपकी साड़ी मेहनत एक झटके में ख़त्म हो सकती हैं. क्योंकि आज भी हजारो या लाखों ब्लॉगर ऐसे है जो इसके approval के इन्तजार में रहते हैं या फिर low RPM से परेशान होकर blogging ही छोड़ देते हैं.

लेकिन सच्चाई यह है कि अकेले गूगल एडसेंस ही ऑनलाइन कमाई का जरिया नहीं है बल्कि इसके अलावा अन्य विकल्प भी आज उपलब्ध हैं. हजारों ब्लॉगर है जो affiliate marketing, sponsorship, collaborations और guest post से भी पैसे कमा रहे हैं.
ऐसे में आज के लेख में हम बात करेंगे ऐसे 3 Proven तरीकों के बारे में जो आपको गूगल एडसेंस पर निर्भर रहने से आजाद करते हैं. यह तरीके आपकी Online Income को Multiple Earning Streams में बदल देंगे.
Adsense Dependency
गूगल एडसेंस से पैसे कमाना कोई बुरी बात नहीं है, लेकिन केवल उसी पर निर्भर रहना आपके blogging career के लिए risky हो सकता हैं. जब आप गूगल एडसेंस का use करते है, तो हम अपने लिए उपलब्ध विकल्पों में से एक के साथ काम कर रहे होते हैं.
एक स्मार्ट ब्लॉगर की यही पहचान है कि वह अपने revenue sources को diversify करता हैं, जिससे वह किसी एक कंपनी पर dependency नहीं रखता हैं. वहीं गूगल एडसेंस के बिना पैसे कमाने का अर्थ यह है कि आप अपने traffic control को पूरी तरह अपने हाथ में ले रहे हैं.
1. Affiliate Marketing
Affiliate marketing आज एक समय में blogging के जरिए पैसे कमाने का सबसे बढ़िया और असरदार तरीका हैं. इसमें हमें किसी कंपनी के प्रोडक्ट और सर्विस को अपने ब्लॉग के जरिए प्रमोट करना होता हैं और हर एक sale पर कमाई होती हैं.
Google Adsense में आपको हजारों Views पर कुछ डॉलर मिलते हैं, लेकिन इसमें आपको सिर्फ एक सेल पर ही $50 से $100 तक की कमाई होती हैं. यह उन ब्लॉगर के लिए तो वरदान की तरह है जो Reviews, Best of, Top 10 Lists या फिर How to Guides लिखते हैं.
कैसे शुरू करें
सबसे पहले आपको Amazon Associates, Flipkart Associate, Hostinger etc. को join करना चाहिए. इसके बाद इस तरह के articles लिखने चाहिए जो user की किसी समस्या का समाधान करते हो. वहां पर अपना affiliate link आपको जोड़ना चाहिए.
Read this article:
यह हमेशा याद रखें कि आपकी इमानदारी ही हमेशा काम आएगी. अगर सिर्फ commission के चक्कर में आप ख़राब प्रोडक्ट को प्रमोट करेंगे तो user आप पर भरोसा करना छोड़ देंगे. हमेशा वही products suggests करें, जिसका आप खुद इस्तेमाल करना पसंद करते हैं.
2. Digital Products
अगर आप किसी विषय के expert है या फिर एक टीचर है, तो दूसरो के products प्रमोट करने के बजाय अपना खुद का कोई एक प्रोडक्ट मार्किट में लांच करें और देखें की उसका रिजल्ट कैसा आता हैं. यह तरीका आपको content creator से business owner बना देता हैं.
आप e-books, online courses, checklists या कोई premium software tool बना सकते हैं. इसमें सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि हमें किसी को कमीशन नहीं देना पड़ता हैं. जितनी भी Sale होती हैं वह सारा पैसा सीधे हमारे बैंक अकाउंट में आता हैं.
How to Apply ?
मान कर चलिए यदि आप एक फिटनेस ब्लॉग चलाते हैं तो आप 30 दिनों में वजन घटाने का डाइट प्लान के नाम से एक E-Book $5 या $10 में बेच सकते हैं. अगर आपके ब्लॉग पर महीने के 10K लोग आते हैं, और उनमे से सिर्फ 100 लोग भी इसको खरीदते हैं, तो आपकी कमाई गूगल एडसेंस से कहीं ज्यादा हो सकती हैं.
Digital Products बेचने का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि यह एक Passive Income का जरिया बनता हैं. हम प्रोडक्ट को एक बार बनाते है लेकिन वह लगातार बिकता रहता हैं और हमें सोते समय भी पैसे कमाकर देता हैं.
Sponsorship and Guest Post
जब हमारे blog पर एक अच्छी authority और traffic बन जाता हैं, तो brands खुद अपने आप ही हमारे पास आते हैं. वह चाहते है कि आप उनके बारे में अपने ब्लॉग पर एक आर्टिकल लिखें या फिर अपने ब्लॉग पर उस ब्रांड का दिया बैनर भी लगाते है तो भी आपको पैसे मिलते हैं, बस यही Sponsorship हैं.
Direct Sponsorship में हम अपनी कीमत खुद बताते हैं वहीं एक Single Sponsor Post के लिए आप अपने ब्लॉग की Niche, Popularity, Reach, Value , Authority और अन्य चीजों के आधार पर ₹5,000 से लेकर ₹50,000 या उससे भी जयादा तक चार्ज कर सकते हैं.
How to Attract Brands
यदि आप चाहते है कि लोग आपके साथ काम करें तो आपको अपने ब्लॉग पर Advertise With Us या Work With Me के नाम से एक Page अवश्य बनाना चाहिए. वहां पर अपने ब्लॉग के Traffic Stats, Audience Demographics, Old Sponsorship और अन्य Paid Partnership के बारे में बताना चाहिए.
यह तरीका आपनी पहचान और Brand Value को बढ़ाता हैं. जब बड़े Brands आपके साथ जुड़ते हैं, तो Readers की नजर में आपकी विश्वसनीयता और भी बढ़ जाती हैं. इससे भविष्य में और भी बड़े अवसर आपको मिल सकते हैं.
Read this article: Domain Name क्या है और सही Domain कैसे चुनें
Comparison: Adsense Vs. Others
| Features | Google Adsense (Ads) | Affiliate/Digital Products |
| Earning Capacity | Low RPM | High Profit |
| Traffic Needs | High Views | Low Traffic |
| Control | Self Control | |
| Payment Time | $100 | Sale Threshold |
| User Experience | Experience with Ads | Valuable Experience |
इन 3 बड़ी गलतियों से बचें
- जल्दबाज़ी करना: अधिकतर लोग सोचते हैं की पहले दिन से ही पैसा आने लगेगा. लेकिन सच यह है कि Trust और Traffic के बिना कोई भी तरीका काम नहीं करेगा.
- पैसों के पीछे भागना: यदि हम इस तरह के आर्टिकल लिखेंगे जिनमे अधिक कमीशन वाले लिंक लग सकते है. तो यह भी अपने आप में बड़ी गलती होगी. इससे लोग बोर हो जाएंगे और समझेंगे की अब आपका ब्लॉग कोई Value नहीं दे रहा हैं.
- एक ही टोकरी में सारे अंडे रखना: सिर्फ एक affiliate marketing के सहारे ही नहीं रहा जा सकता हैं. इसलिए कभी भी एक ही सोर्स पर ना अटकें रहें. हमेशा 2 से 3 अलग-अलग तरीकों का combination रखें.
FAQ’s
Q1: क्या बिना Adsense के कमाई शुरू करने के लिए बहुत ज़्यादा ट्रैफिक चाहिए ?
यदि affiliate marketing और digital products के लिए आपके पास महीने का 5000-10000 का quality traffic भी हैं तो आप एडसेंस से अधिक कमाई कर सकते हैं.
Q2: क्या एडसेंस के साथ ये तरीके इस्तेमाल किए जा सकते हैं ?
हाँ, आप एडसेंस के साथ affiliate marketing और sponsorship कर सकते हैं. बस ध्यान रखें कि आपकी site एड्स से इतनी न भर जाए कि user को content पढ़ने में दिक्कत हो.
Q3: कौन सा Niche बिना एडसेंस के सबसे ज़्यादा Earning देता है ?
Finance,Technology,Health & Digital marketing ऐसे Niche हैं जहाँ Affiliate Commission और Sponsorship के rates सबसे High होते हैं.
Q4: E-Book बेचने के लिए कौन सा Platform बेस्ट है ?
आप अपनी वेबसाइट पर Instamojo या Razorpay जैसे पेमेंट गेटवे इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा Gumroad जैसे platforms का सहारा भी ले सकते हैं.
Q5: क्या Sponsored Post से Ranking पर असर पड़ता है ?
अगर आप Sponsored Link में rel=sponsored टैग का इस्तेमाल करते हैं और content quality बनाएं रखते हैं, तो आपकी रैंकिंग पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता हैं.
Conclusion
Adsense के बिना आप आराम से पैसे कमा सकते हैं. क्योंकि एडसेंस एक शुरूआत के लिए तो सही हैं. वहीं बात जब इससे आगे की हो तो अन्य अवसरों के बारे में भी अवश्य ही सोचना चाहिए. क्योंकि हमारी मंजिल खुद को एक ब्रांड और अलग-अलग कमाई के मॉडल बनाना होना चाहिए.
Read this article: Hindi Blog RPM: सच जानिए कितनी होती है कमाई
क्या आप अभी भी सिर्फ गूगल एडसेंस के भरोसे हैं या आपने इनमें से कोई तरीका आज़माया है? आपका अनुभव कैसा रहा? नीचे कमेंट में ज़रूर बताएं!