Hindi Blog RPM: सच जानिए कितनी होती है कमाई

Hindi Blog पर RPM की समस्या सबसे बड़ी है. क्योंकि हिंदी ब्लॉगर अपने ब्लॉग को अंग्रेजी या अन्य ब्लॉग के साथ तुलना करके देखते हैं. हजारों का ट्रैफिक मिलने के बाद भी बहुत से लोगों को adsense से $0.10 या $0.20 RPM दिखता हैं.

ऐसे में सबसे पहला सवाल यही आता हैं कि क्या हिंदी ब्लॉग में पैसा नहीं हैं और सिर्फ ट्रैफिक ही हैं. लेकिन सच में समस्या traffic की नहीं बल्कि हमारी strategy की होती हैं. गलत Niche, Low cpc keyword और Poor Monetization Structure लाखो विजिट होने के बाद भी कमाई को रोक देते हैं.

Hindi Blog RPM: सच जानिए कितनी होती है कमाई

आज इस लेख में मैं आपको बताऊंगा कि अलग-अलग Niches यानि जिसे हम टॉपिक या केटेगरी भी कह सकते हैं. इसमें किन topics में सबसे अच्छा पैसा मिलता हैं और आप कैसे अपनी मौजूदा कमाई को बढ़ा सकते हैं.

RPM और Hindi Blog

इससे पहले की हम आंकड़ों की और चले, यह समझना बहुत आवश्यक हैं कि Revenue Per Thousand Impressions (RPM) क्या हैं. आसान शब्दों में कहूँ तो, एक ब्लॉग पर 1000 Page Views पर आप जिनती कमाई करते हैं उसे ही RPM कहा जाता हैं.

RPM सिर्फ हमारी मेहनत का फल नहीं हैं बल्कि यह हमारे content की value और advertisers के interest का पैमाना होता हैं. एक अच्छे ब्लॉग की पहचान तब होती हैं जब वह केवल कंटेंट के जरिए जानकारी ही ना दे बल्कि revenue भी पैदा करें जिससे आप लम्बे समय तक टिक सकें.

Hindi Blog पर Low RPM सबसे बड़ी समस्या हैं. लेकिन India एक Tier-3 देश में आता हैं, जहाँ CPC(Cost per Click) अन्य Tier-1 और Tier-2 देशों के मुकाबले कम होती हैं. लेकिन सही रणनीति और High Paying Niche के selection से आप इस game को बदल सकते हैं.

Blog का RPM ऐसे निकालें

RPM निकालने का formula: RPM = (Estimated earnings / Number of page views) * 1000

Example: अगर आपको अपने Hindi Blog की RPM निकालनी हैं तो मानकर चलिए आपने $4.00 की कमाई 250 पेज व्यू से की है तो आपका RPM ऐसे निकलेगा:

$4.00/250 =0.016 , अब 0.016 को 1000 से गुना कर दीजिये , 0.016×1000 = $16 यह आपका आरपीएम हैं.

Hindi Niche RPM Analysis

Blogging में सबसे बड़ा खेल यही है कि हर एक टॉपिक या niche एक जैसी कमाई नहीं करवाता हैं. कुछ टॉपिक पर लाखों का ट्रैफिक आने के बाद भी बहुत कम ही कमाई होती है वहीं कुछ टॉपिक पर कम ट्रैफिक होने के बाद भी आप अधिक कमाई कर लेते हैं.

Highest Paying Niche

अगर हम Personal Finance, Stock Market, या Real Estate जैसे topics पर लिखते हैं, तो हमारे Hindi Blog का RPM सबसे High होता है. क्योंकि इस क्षेत्र में advertisers बहुत ज़्यादा पैसा spend करते हैं क्योंकि एक Lead की कीमत हज़ारों में होती है.

Finance भी ऐसा ही Niche हैं जहाँ पर आपको USD 1 से लेकर USD 8 तक का RPM मिलता है और कभी-कभी तो यह USD 10 तक भी जाता हैं.

बस शर्त यह है कि हमारा Content एकदम quality वाला हो. यहाँ Content की बहुत value है क्योंकि banks और investors हमेशा ऐसे blogs पर advertisement देना चाहते हैं जो trusted और authentic हों.

High Intent Niche

Health एक ऐसा सदाबहार टॉपिक हैं जहाँ पर advertisers की कभी कमी नहीं होती हैं. चाहे वजन घटाने के घरेलु उपाय हो या फिर आयुर्वेदिक दवाइयां. हेल्थ पर कंटेंट लिखने वाले ब्लॉग पर महंगे-महंगे ads चलते हैं.

Read this article: Blog Traffic increase करने की 10 Proven Strategies in Hindi

इस niche में RPM USD 0.50 से USD 2 के बीच रहता है. यह एक exclusive category भी कहलाती हैं. क्योंकि लोग अपनी सेहत के लिए कुछ भी खरीदने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं, जिससे Ads पर click होने की संभावना भी बढ़ जाती हैं.

Mid-Range RPM

Technology से जुड़े ब्लॉग पर ट्रैफिक तो काफी अधिक है लेकिन यहाँ पर competition भी अधिक हैं. Smartphones, Laptops और Softwares आदि पर लिखने वाले blogs पर अच्छा revenue मिलता हैं. वहीँ अगर affiliate marketing को adsense के साथ इस्तेमाल करते है तो result और अधिक फायदे वाले होते हैं.

यहाँ पर हमें आसानी से USD 0.30 से लेकर USD 1 तक का RPM देखने को मिलता हैं. बस एक ही ध्यान रखना होता है कि हमारा कंटेंट हमेशा अपडेट रहना चाहिए क्योंकि यहाँ पर चीजें बड़ी तेजी के साथ बदलती हैं.

High Traffic और Low RPM

यह हिंदी blogging का सबसे popular niche हैं. लेकिन सबसे बड़ा अफ़सोस भी यही है कि यहाँ पर RPM सबसे कम रहता हैं. सरकारी नौकरी और results आदि पर लिखने वाले blogs पर ट्रैफिक तो लाखो का मिलता हैं.

वहीँ जब विज्ञापन की बात आती है या तो वो सस्ते होते है या फिर कम होते हैं. ऐसे में कमाई भी अपने आप ही कम हो जाती हैं. यहाँ पर RPM USD 0.01 से लेकर अधिकतम USD 0.20 तक खत्म हो जाता हैं. मेरा एक ब्लॉग था उस पर कमाई कम थी इसलिए मुझे उसे बंद करना पड़ा था.

ऐसे ब्लॉग पर कई बार तो खर्चा निकालना भी मुश्किल हो जाता हैं. ऐसे में कमाई का असली खेल Volume, Niche और Traffic आदि पर बहुत ज्यादा निर्भर करता हैं.

RPM Comparison Table: Niche Vs. Earning

किस Niche में कितनी कमाई की संभावना हैं और competition कितना हैं. इसके अलावा कमाई के मुख्य सोर्स क्या हो सकते हैं. इसके बारे में आप नीचे टेबल में देख सकते हैं:

Blog NicheApprox RPM (Per 1000 Views)CompetitionMain Revenue Source
Finance and Banking$1.50 – $8.00Very HighAdsense+Leads
Health & Lifestyle$0.50 – $2.50MediumAdsense+Reviews
Tech & Gadgets$0.40 – $1.20Very HighAdsense+Reviews
Govt Job/News$0.05 – $0.25Very HighAdsense
Poetry & Entertainment$0.02 – $0.10MediumAdsense

Hindi Blogs का RPM कम होने के कारण

मेरी जानकारी में ऐसे कई ब्लॉगर हैं जिनका niche तो अच्छा हैं लेकिन उनकी कमाई बहुत कम हैं. इसका लोग मतलब नहीं समझते लेकिन उन्हें यह समझना पड़ेगा कि User Intent का इसमें एक बड़ा रोल होता हैं.

एक यूजर हमारे ब्लॉग पर किस intent के साथ आया हैं. यदि वह सिर्फ जानकारी लेने के लिए ब्लॉग पर आया है तो वह Ads पर click नहीं करेगा. इसके अलावा दूसरा कारण है Ad Placement गलत होना.

Read this article: New Blogger Mistakes: शुरू में गलतियाँ करने से कैसे बचें (Full Guide)

अगर हम विज्ञापन सही जगह पर नहीं लगाएंगे तो हमारे भले ही अधिक views भी हो फिर भी कमाई कम ही रहती हैं. इसके बाद एक मुख्य कारण है मोबाइल पर ads का देरी से load होना. यदि ऐसा होता है तो यूजर पढ़कर जा चुका होता है लेकिन add लोड नहीं हो पाता हैं.

Blogging में नए Blogger के सामने Low Value Content की समस्या आती हैं. इसमें या तो हमारा कंटेंट या तो सिर्फ बेसिक जानकरी देता है या फिर कंटेंट को कॉपी किया गया है तब यह समस्या आती हैं. यदि ऐसा होता हैं तो Google कभी भी High Paying Ads नहीं देता हैं.

RPM बढ़ाने का Secret Blueprint

अगर आप चाहते हैं की आपके Hindi Blog का RPM भी Rocket की तरह उपर की तरफ जाएँ तो आपको अपनी Strategy बदलनी होगी. सबसे पहले, उन Keywords पर Focus करें जिनकी Commercial importance अधिक हैं. जैसे – Best Credit Card या फिर Top Health Insurance आदि.

कमाई को बढाने के लिए हमें Contextual Ads का use करना चाहिए, इसमें जिस टॉपिक पर आर्टिकल है उसी से सम्बंधित ads दिखाएँ जाते हैं. इसके अलावा direct advertising भी अच्छा option हैं. जब एक ब्लॉग ब्रांड बन जाता है तो हम सीधे कंपनियों के ads लगा सकते हैं जिससे वो इकट्ठा पैसा देती हैं. इसमें adsense से कहीं अधिक कमाई होती हैं.

FAQ’s

Q1: क्या हिंदी ब्लॉग से महीने के लाखों रुपये कमाए जा सकते हैं ?

जी हाँ, बिल्कुल. अगर हमारा ट्रैफिक सही Niche (जैसे finance या tech) से आ रहा है और आपके पास महीने के 5-10 लाख Page Views हैं, तो आप आसानी से लाखों में कमा सकते हैं.

Q2: RPM और CPC में क्या अंतर है ?

CPC का मतलब है एक क्लिक पर मिलने वाला पैसा, जबकि RPM आपकी कुल कमाई को 1000 व्यूज के हिसाब से दर्शाता है। RPM में Click और Impression दोनों का revenue शामिल होता है.

Q3: क्या Social Media Traffic से RPM कम हो जाता है ?

अक्सर देखा गया है कि direct या social media trafffic का RPM, organic(google) traffic के मुकाबले कम होता है क्योंकि google traffic में यूजर की Searching Intent ज्यादा मज़बूत होती है.

Q4: RPM बढ़ाने के लिए सबसे अच्छा Ads Network कौन सा है ?

शुरुआत के लिए Google AdSense सबसे best है, लेकिन अगर आपके पास अच्छा traffic है, तो आप Ezoic, Mediavine, AdThrive या Raptive की तरफ जा सकते हैं जो बेहतर RPM देते हैं.

Q5: क्या article की लंबाई से RPM पर फर्क पड़ता है ?

हाँ, लंबे और गहराई वाले articles में विज्ञापन दिखाने की जगह ज़्यादा होती है, जिससे यूजर website पर ज़्यादा समय बिताता है और आपके Impression RPM में बढ़ोतरी होती है.

Conclusion

अंत में यही कहना चाहूँगा कि Hindi Blog पर RPM का सारा खेल आपके Niche Selection और Content Quality पर टिका होता है. अगर आप सिर्फ भीड़ का हिस्सा बनकर वही घिसे-पिटे topics पर लिखेंगे, तो आपकी Earning हमेशा Low रहेगी.

Read this article: Domain Name क्या है और सही Domain कैसे चुनें

लेकिन अगर आप एक Expert की तरह गहराई से जानकारी देंगे, तो Advertisers खुद आपके पीछे आएंगे. क्योंकि Blogging एक मैराथन हैं कोई short race नहीं. ऐसे टॉपिक पर लिखें जो आने वाले सालों में भी relevant रहें.

हमेशा याद रखें, एक Blog में वो Potential है कि वह आपको Financial Freedom दे सकता है जिसका सपना हर Blogger देखता है.

अब आपकी बारी:

क्या आपके Blog का RPM भी कम है ? आप किस Niche पर काम कर रहे हैं ? कमेंट में अपना Experience Share करें ताकि हम सब एक-दूसरे से कुछ और नया सीख सकें.

अगर यह जानकारी आपको practical और valuable लगी हो, तो इसे Share करना न भूलें. Blogging और Online Earning के ऐसे ही Exclusive Blueprint के लिए Edu Yukti के अन्य लेख ज़रूर पढ़ें.

Shivam Giri

शिवम गिरी Edu Yukti Blog के संस्थापक हैं, जहाँ Business, Growth और Technology से जुड़ी आसान और काम की जानकारी साझा की जाती है। इन्होंने 12वीं Commerce से की है और BBA व Library Science में स्नातक किया है। उनका उद्देश्य है कि लोगों को सही और भरोसेमंद जानकारी मिले, ताकि वे अपने डिजिटल और करियर से जुड़े निर्णय समझदारी से ले सकें।

Leave a Comment