Pinterest Traffic Secret: Master Plan of Free Organic Traffic

Pinterest Traffic का Secret जानना हर एक हर एक blogger का सपना होता हैं. क्योंकि हर व्यक्ति चाहता है कि उसको गूगल के ट्रैफिक से अलग भी लाखों का ट्रैफिक मिलता रहें.

आप रात को सो रहे है और सुबह उठते ही आपके analytics में हजारों visitors दिखें, वो भी बिना कोई अतिरिक्त पैसे खर्च किए बिना.

Pinterest Traffic Secret: Master Plan of Free Organic Traffic

Real Problem ये है की Mostly लोग केवल randomly पिन डालते हैं और शिकायत करते है की better result नहीं मिल रहे हैं.

आज के इस लेख में Edu Yukti पर मै शिवम आपके साथ कुछ secrets शेयर करने वाला हूँ. इनसे आप अपने साधारण ब्लॉग को भी एक ट्रैफिक मशीन में बदल सकते हैं.

Pinterest क्यों है Bloggers के लिए Gold Mine

हमें Pinterest को एक social media platform समझने की भूल नहीं करनी चाहिए क्योंकि; यह असल में एक visual search engine है.

यहाँ पर आपका content महीनों और सालों तक active रहता है, जबकि facebook या instagram पर post कुछ ही घंटों में गायब हो जाती है.

अगर आप सही pinterest traffic बढ़ाने की secret strategy अपनाते हैं, तो आपका पुराना pin भी रातों-रात viral होकर लाखों का ट्रैफिक दे सकता है.

Business Account और Rich Pins

Traffic की race में उतरने से पहले अपने personal account को Business Account में बदलें, यह पूरी तरह free है.

इसके बाद अपनी website को Claim करें और Rich Pins enable करें, जिससे आपके पिन के साथ आपकी website का नाम और title हमेशा जुड़ा रहेगा.

business account आपको Analytics देखने की सुविधा देता है, जिससे आप जान सकते हैं कि आपकी audience को क्या पसंद आ रहा है.

Pinterest Trends: Audience की नब्ज़

Google की तरह Pinterest का भी अपना trends tool है, जो आपको बताता है कि लोग इस time क्या search कर रहे हैं.

हमेशा उन topics पर pin बनाएं जो आने वाले 2-3 महीनों में trends होने वाले हैं. जैसे दिवाली से 2 महीने पहले festive decoration.

Read this article: Online Course से पैसे कमाने के 6 Best तरीके

trending topics पर बनाया गया content बहुत तेज़ी से viral होता है और आपकी site पर हजारों का ट्रैफिक ला देता है.

Viral Pin Design करने का Expert तरीका

Pinterest पर सारा खेल आपकी image की quality और उस पर लिखे text का है. हमेशा 2:3 Ratio (जैसे 1000×1500 Px) वाले vertical pins का इस्तेमाल करें.

Mobile की Screen पर 1000×1500 Px वाले vertical pins सबसे ज़्यादा जगह घेरते हैं. Canva का use करें और image पर बड़े, साफ़ अक्षरों में Click-Worthy headline लिखें जो reader की curiosity जगा दे.

Pinterest बनाम Social Media मीडिया

FeaturePinterest (Search Engine)Facebook / Instagram
Age of Content6 Months to 2 YearsMinutes to Few Hours
User IntentLearn New and BuyEntertainment & Chatting
Link ClicksVery HighVery Low
Hard WorkOne Time Work, Long Term BenefitPublish New Content Daily

SEO: Pins को Search में कैसे लाएं ?

Pinterest पर search में आने के लिए आपको अपने pin के title और description में सही keywords डालने चाहिए.

keywords search करने का सबसे simple तरीका है Pinterest का search bar; वहां अपना topic लिखें और देखें कि नीचे कौन से suggestions आ रहे हैं.

इन keywords को natural तरीके से अपने board के नाम और pin के description में use करें, इससे आपकी reach बढ़ेगी।

Consistency और Fresh Pins की Importance

अब Pinterest का एल्गोरिदम Fresh Pins यानि new images को old pins के मुकाबले कहीं ज़्यादा promote करता है.

लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आपको रोज़ 50 पिन डालने हैं. दिन में 2 से 3 high quality originals pins डालना sufficient है.

Read this article: Pinterest Traffic को अपने Blog पर कैसे लेकर लाएं

एक ही image को बार-बार अलग-अलग boards में न डालें, इससे आपका अकाउंट spam की category में जा सकता है.

Group Boards और Community का Use

शुरुआत में जब आपके पास followers कम हों, तब Group Boards आपके content को हज़ारों लोगों तक पहुँचाने का सबसे अच्छा तरीका होता हैं.

ऐसे group boards join करें जिनकी niche आपके blog से मेल खाती हो और वहां अपने बेहतरीन pins शेयर करें.

लेकिन याद रखें, सिर्फ अपना content promote न करें. दूसरों के अच्छे pins को भी Repin करें ताकि community में आपका trust बना रहे.

New Bloggers द्वारा की जाने वाली 3 बड़ी गलतियाँ

  1. Ignore Keywords: सिर्फ beautiful फोटो डालने से काम नहीं चलेगा, बिना SEO के आपका pin कभी search में नहीं आएगा.
  2. Wrong Image Size: Horizontal या square फोटो डालना Pinterest पर ट्रैफिक decrease होने का सबसे बड़ा reason है.
  3. Lack of Patience: Pinterest एक slow process है. result दिखने में कम से कम 2 से 3 months का time लगता है.

Outbound Links और Landing Page

यह confirm करें कि आपके हर pin के पीछे आपकी website का सही और काम करने वाला link लगा हो.

जब कोई pin पर click करे, तो उसे वही जानकारी मिलनी चाहिए जिसका वादा आपने pin की image पर किया था.

अगर user को सही जानकारी मिलेगी, तो वह आपकी site पर ज़्यादा देर रुकेगा, जिससे आपका bounce rate कम होगा.

Conclusion

अंत में, यही कहूँगा कि pinterest traffic एक secret strategy हैं जादू नहीं है. इसके अलावा यह सही keyword research और बेहतरीन design का एक बेहतरीन मेल है.

अगर आप अगले 90 दिनों तक लगातार quality pins डालते हैं, तो Consistency और Quality के कारण आपको 1 लाख का ट्रैफिक मिल सकता हैं.

अपनी skills पर भरोसा रखें, analytics को समझें और हर दिन अपने content को better बनाने की कोशिश करें.

अब आपकी बारी:

क्या आपने अभी तक Pinterest को अपने blog के लिए seriously लिया है ? आपकी सबसे बड़ी मुश्किल क्या हैं, designing या keyword research ? नीचे कमेंट में बताएं.

Read this article: 7 Golden Rules to Choose Best Web Hosting

अगर आपको यह pinterest traffic की secret strategy काम की लगी हो, तो इसे अपने उन दोस्तों के साथ Share करें जो traffic के लिए परेशान हैं. धन्यवाद.

Leave a Comment