Windows Laptop Battery Life: 40% तक बढ़ाने के 10+ तरीके

Windows Laptop Battery Life कम होने की समस्या हमारे काम के flow को पूरी तरह से बिगाड़ सकती हैं. जब हम किसी मीटिंग या फिर ट्रेवल कर रहे हो और charger काम ना करें या फिर घर पर छूट गया हो.

तब ऐसी स्थिति में हम हताश हो जाते है और अपने लैपटॉप को दोष देते है. क्योंकि वह low battery का signal देने लगता हैं. और उपर से ना चार्जर है और ना बैटरी बड़ी हैं.

Windows Laptop Battery Life: 40% तक बढ़ाने के 10+ तरीके

आज के लेख में आपके साथ वो practical और advance तरीके बताऊंगा जिनसे आप अपने नए या पुराने लैपटॉप की बैटरी के backup को 40% तक बढा पाएंगे. मैं सिर्फ बेसिक ही नहीं बल्कि उन secret settings और power management tricks को भी बताऊंगा जो बैटरी को जल्दी खत्म करते हैं.

Display Settings – Laptop Battery Killer

Laptop की screen सबसे ज़्यादा power का use करती है, इसलिए इसे control करना आपकी पहली priority होनी चाहिए. सिर्फ Display की brightness कम करना काफी नहीं होता है. आपको windows की Dynamic Refresh Rate सेटिंग को भी check करना चाहिए.

अगर आपका लैपटॉप 120Hz या 144Hz को सपोर्ट करता है. तो यह अधिक बैटरी भी consume करता हैं. ऐसे में बैटरी पर चलते समय उसे manual रूप से 60Hz पर set कर दें.

Right Power Mode Selection

Windows 11 में आपको अलग-अलग power mode मिलते हैं जो performance और battery के बीच balanced बनाते हैं. taskbar पर battery icon पर click करें और इसे Best Power Efficiency mode पर set करें.

यह मोड CPU की Speed को थोड़ा कम कर देता है लेकिन Windows Laptop की Battery Life को काफी हद तक बढ़ा देता है। इसलिए आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि कब किस मोड को आपको इस्तेमाल करना चाहिए.

Background Apps

बहुत से apps ऐसे होते हैं जो बंद होने के बाद भी background में चलते रहते हैं और आपकी RAM और Battery का इस्तेमाल करते हैं. Setting में जाकर Apps और फिर Installed Apps में उन apps को चुनें जिनकी background activity की आपको ज़रूरत नहीं है.

Read This Article: Instagram Reels Facebook Viral क्यू नही होती [2026 Guide]

यहाँ पर Power & Battery विकल्प में Never पर क्लिक करें. ऐसा करने से ऐसी apps बैकग्राउंड में बैटरी न खा सकें.

Optimized Browser

अगर आप Google Chrome का इस्तेमाल करते हैं, तो जान लें कि यह battery और RAM का सबसे अधिक इस्तेमाल करता हैं. लेकिन इसकी Performance भी फिर उसी स्तर की होती होती हैं, इसलिए इसका इस्तेमाल अधिक होता हैं.

Chrome की settings में जाकर Memory Saver और Energy Saver मोड को तुरंत On कर दें. बाकी windows के लिए Microsoft Edge Browser बेहतर optimized हैं क्योंकि इसमें Sleeping Tabs जैसे features मिलते हैं जो बैटरी बचाते हैं.

Comparison Table – Reason for Battery Drain

आपकी सुविधा और चीजों को सही से समझने के लिए नीचे टेबल के माध्यम से बताया गया है कि कौन से factor होते है जिनके कारण High Drain Mode और Saving Mode में Battery Drain होती हैं.

किस Mode में चीजें कैसे काम करती है नीचे देखें:

FactorHigh DrainSaving Mode
Brightness100% (Full)40% – 50%
Refresh Rate120Hz / 144Hz60Hz (Standard)
Background Apps20+ Apps ActiveOnly Essential Apps
Power PlanBest PerformanceBest Efficiency
Bluetooth/Wi-FiAlways OnOff (When Not in Use)

Sleep Mode Vs. Hibernate Mode

अक्सर हम laptop का ढक्कन यानि Lid बंद कर देते हैं और उसे sleep mode में छोड़ देते हैं, जिससे धीरे-धीरे बैटरी low होती रहती है. इस मोड में RAM को power मिलती रहती हैं. ऐसे में आपको Hibernate mode का इस्तेमाल करना चाहिए.

यह आपकी सारी files को hard drive में save करके power पूरी तरह cut कर देता है. जब Long Break ले तो हमेशा Hibernate विकल्प चुनें. इससे अगली बार जब आप laptop खोलेंगे, तो battery वैसी ही मिलेंगी.

Graphics Settings

अगर आपके Laptop में Dedicated GPU जैसे NVIDIA या AMD है, तो वह हर समय On रहने पर Battery को बहुत जल्दी खत्म कर देता है. Windows की Graphics Settings में जाकर हर ऐप के लिए यह तय करें कि वह Power Saving (Integrated GPU) का इस्तेमाल करे या High Performance का.

Read This Article: WordPress Essential Plugins: ये है 10 प्लगइन की List

Normal Browsing या Word File पर काम करते समय हमेशा Integrated Graphics का ही इस्तेमाल करें. यह आपके लैपटॉप की बैटरी को कम खर्च होने देता है और बैटरी लाइफ लम्बी रहती हैं.

Battery health Report Command

क्या आप जानते हैं कि windows में एक command है जो आपकी बैटरी की पूरी कुंडली निकाल सकती है. Command Prompt यानि CMD को As Administrator खोलें और:

यह type करें: powercfg/battery report

यह एक file generate करेगा जहाँ आप देख सकते हैं कि आपकी battery की Real Power यानि Full Charge Capacity कितनी बची है.

Disable Startup Apps

Computer चालू होते ही कई Apps जैसे Spotify, Steam, OneDrive अपने आप background में शुरू हो जाते हैं. Task Manager पर जाने के लिए Ctrl + Shift + Esc दबाएं और अब Startup Apps Tab पर क्लिक करें.

यहाँ पर उन सभी apps को Disable कर दें जिनकी आपको अभी ज़रूरत नहीं है. इससे लैपटॉप जल्दी चालू भी होगा और बैटरी भी बचेगी.


External Devices और Wireless Connectivity

USB Mouse, Keyboard या External Drive अगर आपके लैपटॉप से जुड़े हुए है तो वे अपनी power लैपटॉप की बैटरी से ही लेते हैं. जब जरुरुत ना हो तो इन Devices को Laptop से unplug कर देना चाहिए और Bluetooth को भी बंद रखना चाहिए.

Read This Article: Pinterest Viral Pin को Canva में कैसे बनाएं

जब हम किसी कार्य को Offline कर रहे हो तो हमें Wi-Fi से भी Disconnect कर लेना चाहिए. क्योंकि यह Windows laptop की battery life के लिए बहुत अच्छा होता है.

Video Playback Settings

अगर आप Netflix या YouTube पर Movies या Web Series देखना पसंद करते हैं, तो windows की video settings को बदलना चाहिए. सेटिंग्स में Apps पर जाएं और फिर Video Playback पर जाएं और Optimize for Battery Life का विकल्प चुनें.

ऐसा करने से Windows वीडियो की Quality को थोड़ा adjust कर देगा. इससे आप लंबे समय तक अपनी Favourite Movie देख सकेंगे.

Battery Life बढ़ाने के 3 Pro Tips

  • Heat से बचाएं: Laptop को कभी भी तकिये या बेड पर रखकर इस्तेमाल न करें. इससे Ventilation रुकता है और Heat बैटरी को Damage करती है.
  • 0% से 100% का चक्कर: Battery को कभी भी पूरी तरह Discharge न होने दें और न ही हमेशा 100% पर Plug-in करके रखें. 20% से 80% के बीच Charge रखना सबसे best है.
  • Original चार्जर: हमेशा कंपनी के Original Charger का ही उपयोग करें. Cheap Local Charger बैटरी की life को आधा कर सकते हैं.

Windows Efficiency Mode

Windows 11 के task manager में एक नया फीचर है जिसे Efficiency Mode कहा जाता है. अगर कोई app बहुत ज़्यादा CPU का इस्तेमाल कर रहा है, तो उस पर right click करके ‘Efficiency Mode’ ऑन कर दें।

यह उस app को कम resource लेने पर मजबूर करेगा. इससे आपका laptop ठंडा रहेगा और बैटरी Consumption भी कम होगा.

Conclusion

Windows Laptop की Battery Life को बढ़ाना कोई Rocket Science नहीं है, बल्कि यह आपकी आदतों और कुछ सही Settings का मेल है.

Read This Article: Computer और Internet: Basic Guide for Beginners

अगर आप आज बताई गई इन 10 Settings को लागू करते हैं, तो मुझे यकीन है कि आपको अपने Battery Backup में एक बड़ा और Positive Differece दिखेगा. याद रखें, बैटरी एक समय के बाद खराब होती ही है, लेकिन इन तरीकों से आप उस समय को काफी आगे लेकर जा सकते हैं.

Shivam Giri

शिवम गिरी Edu Yukti Blog के संस्थापक हैं, जहाँ Blogging और Technology से जुड़ी आसान और काम की जानकारी साझा की जाती है। इन्होंने 12वीं Commerce से की है और BBA व Library Science में स्नातक किया है। उनका उद्देश्य है कि लोगों को सही और भरोसेमंद जानकारी मिले, ताकि वे अपने डिजिटल और करियर से जुड़े निर्णय समझदारी से ले सकें।

Leave a Comment