WordPress Essential Plugins: ये है 10 प्लगइन की List

WordPress Essential Plugins जी हाँ अपने ब्लॉग को वर्डप्रेस पर लाने के बाद जब ब्लॉग पर प्लगइन install करने का नंबर आता है तो यहाँ पर आकर अधिकतर ब्लॉगर रुक जाते हैं.

क्योंकि एक तो जो google के blogger से अपने blog को लेकर आते हैं. ऐसे में उन्हें तो practical रूप से यह पता ही नहीं होता है कि कौन से plugin install करें और कौन से नहीं.

WordPress Essential Plugins: ये है 10 प्लगइन की List

यहीं पर कुछ लोग मजे और नए के चक्कर में अलग-अलग बिना काम के प्लगइन इनस्टॉल कर लेते हैं. इससे आपकी वेबसाइट या ब्लॉग भारी हो सकता है और स्पीड slow हो जाती हैं.

आज मैं शिवम आपको आपको उन जरूरी प्लगइन के बारे में बताऊंगा जो आपकी वेबसाइट/ब्लॉग को superfast, secure और google के लिए पूरी तरह optimized बना देंगे.

एक blog या website पर सही plugin को चुनकर ही हम अपनी success और failure तय करते हैं. मैं शिवम आपके ब्लॉग को Security, Speed, SEO और Google के हिसाब से Optimized करवा दूंगा. इससे आपका ब्लॉग या वेबसाइट एकदम Professional लगेगी.

1. Rank Math SEO

बिना SEO के हमारी वेबसाइट या ब्लॉग Google के अंधेरे कोनों में खोई रहेगी. जहाँ या तो वह देरी से मिलेगी या तब तक देर हो जाती हैं. इसलिए rank math आज के हिसाब से market का एक best और feature-rich प्लगइन हैं.

यह plugin हमें content लिखते समय real-time suggestions देता हैं. इसके होने से एक blogger को बड़ी मदद मिलती हैं, जिससे वह अपने keywords को सही तरीके से place कर सकता हैं.

Pro Tip: इस plugin में आपको 404 monitor और redirection मिलता हैं जो Yoast SEO में नहीं मिलता हैं. इन दोनों के लिए अन्य प्लगइन में आपको प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेना पड़ता हैं.

2. LiteSpeed Cache

किसी भी website/blog के लिए उसकी Speed सबसे बड़ा ranking factor हैं. यदि हमारी वेबसाइट लोड होने में 3 seconds से अधिक का time लेती हैं तो user उसे छोड़कर चला जाता हैं.

यह plugin आपकी files को compress करता हैं और caching के जरिए browser को एकदम data serve करता हैं. यह प्लगइन लगातार wordpress essential plugins में बना हुआ हैं.

लेकिन इसका असली फायदा तभी है जब आपकी वेबसाइट hostinger या litespeed server का इस्तेमाल करती हो. क्योंकि तभी यह बेहतर काम करता हैं.

Comparison: Free vs Paid Cache Plugins

आपकी सुविधा और आसानी के लिए मैंने टेबल दी है जिसमे आप Lite Speed और WP Rocket का Comparison देख सकते हैं:

FeaturesLiteSpeed Cache (Free)WP Rocket (Paid)
Image OptimizationYes (Best)Yes
Database CleanupYesYes
PriceFree (Open Source)$59/Year
SetupSomething hardVery Easy

3. Wordfence Security

Internet पर हर एक second website और ब्लॉग को निशाना बनाया जाता है और यह सब hackers के द्वारा किया जाता हैं. Wordfence आपकी वेबसाइट/ब्लॉग के लिए एक Firewall की तरह काम करता हैं.

यह सभी malware को scan करता हैं. इसके अलावा suspected ip address को आपकी site access करने से तुरंत block करता हैं.

Read this article: Blog Writing Full Guide for Beginners in Hindi

Admin के लिए इसमें Login Security feature होता हैं जिसके जरिए 2-Factor Authentication को चालू कर सकते हैं. यह website को unbreakable बनाता हैं.

4. UpdraftPlus

सोचिए यदि आपकी सालों और महीनों की मेहनत एक छोटी सी गलती या फिर server crash की वजह से गायब हो जाएं. इसी डर को दूर करता हैं UpdraftPlus.

यह पूरे database और files का backup आटोमेटिक तरीके से google drive या dropbox पर save करता हैं. नए blogger के लिए तो इसका free version ही काफी है

5. WP Forms

चाहे आपका ब्लॉग हो या वेबसाइट लेकिन एक “Contact Us” पेज हर एक जगह होना अनिवार्य हैं और यह गूगल की policy में भी mandatory हैं. इसके बिना आप adsense से approval भी नही ले सकते हैं.

WP Forms का drag-and-drop फीचर इसे हर व्यक्ति के लिए आसान बनाता हैं. इसकी मदद से हम contact form, feedback, survey और order form या फिर customize form बना सकते हैं.

यह पूरी तरह से Mobile-Friendly हैं. जिसके कारण आपके visitors आपको मोबाइल से भी message या feedback भेज सकते हैं. यह wordpress essential plugins में से एक हैं.

6. Akismet Anti-Spam

जैसे ही आपका blog या website google में rank करती है तो वह प्रसिद्ध होने लगती हैं. क्योंकि अब आपको वेबसाइट के पोस्ट के कमेंट में fake और spam comments मिलने शुरू हो जाते हैं.

यहीं से काम शुरू होता हैं akismet plugin का. यह उन सभी comments को अपने आप filter करता हैं. लेकिन यह free सिर्फ तब तक है जब तक हम अपने content को monetize नहीं करते हैं.

यह हमारे database को कचरे से बचाता हैं. यह वेबसाइट या ब्लॉग की authority को maintain रखने में मदद करता हैं. यह

7. Elementor

यदि आप कोडिंग नहीं जानते है और अपनी वेबसाइट को Premium look भी देना चाहते हैं , तो elementor से बेहतर कुछ नहीं हो सकता हैं.

यह हमें खाली canvas देता हैं. जहाँ पर हम अपनी पसंद के हिसाब से header, footer और landing pages को design कर सकते हैं. यह wordpress के essential plugins में टॉप लिस्ट में हैं.

Read this article: Pinterest Traffic Secret: Master Plan of Free Organic Traffic

Common Mistake: Elementor का use केवल जरुरी pages के लिए ही करें. हर छोटी पोस्ट के लिए इसे इस्तेमाल करने से वेबसाइट की speed slow हो सकती हैं.

8. Flying Press या Perfmatters

WordPress के backend में कई ऐसी scripts run करती हैं. इनकी हमें जरूरत ही नहीं होती हैं. यह plugins उन्हें disable करके website/blog को हल्का कर देते हैं.

Perfmatters जैसे plugin आपकी site से फालतू CSS और JS को हटाकर उसे Core Web Vitals के लिए ready कर देते हैं.

9. Table of Contents

काफी लोग अपने आर्टिकल को ऐसे ही लिख देते हैं. इससे visitors को उपर नीचे जाने में समय लगता हैं. इसलिए ही यह table of contents plugin जरुरी हैं.

यह user experience और SEO दोनों के लिए अच्छा है. क्योंकि यह readers को बेहतरीन अनुभव प्रदान करता हैं.

इससे readers को पता चल जाता है कि article में क्या-क्या जानकारी है और वे सीधे अपने मतलब के section पर jump कर सकते हैं.

10. Monster Insights

हमारी वेबसाइट या ब्लॉग पर कितने लोग आ रहे हैं और वह क्या पढ़ते हैं. यह जानना एक blogger के लिए बहुत जरुरी हैं. यह plugin गूगल एनालिटिक्स को आपके dashboard पर लेकर आता हैं.

बिना किसी coding के आप यह आसानी से track कर सकते हैं कि कौन सा article या blog post सबसे अच्छा perform कर रहा हैं.

Conclusion

यह 10 WordPress Essential Plugins आपकी वेबसाइट और ब्लॉग की जड़ हैं. लेकिन याद रखें, जरूरत से ज्यादा plugins (15-20 से अधिक) आपकी website को slow कर सकते हैं.

हमेशा वही plugins रखें जिनका आप real में use कर रहे हैं. जो काम के न हों, उन्हें delete कर देना ही बेहतर होता है.

Read this article: Instagram Reels Facebook Viral क्यू नही होती [2026 Guide]

आपने अपनी साइट पर इनमें से कौन-कौन से plugins install कर रखे हैं ? क्या आप किसी और प्लगइन के बारे में जानना चाहते हैं ? हमें कमेंट के माध्यम से बताएं. धन्यवाद.

Shivam Giri

शिवम गिरी Edu Yukti Blog के संस्थापक हैं, जहाँ Blogging और Technology से जुड़ी आसान और काम की जानकारी साझा की जाती है। इन्होंने 12वीं Commerce से की है और BBA व Library Science में स्नातक किया है। उनका उद्देश्य है कि लोगों को सही और भरोसेमंद जानकारी मिले, ताकि वे अपने डिजिटल और करियर से जुड़े निर्णय समझदारी से ले सकें।

Leave a Comment